Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

गणेश उत्सव को लेकर कोरबा पुलिस का विशेष अभियान — बदमाशों, अवैध शराब एवं वारंटियों पर लगातार कार्रवाई।

BGSBU inaugurates Super 30 IAS/JKAS Coaching in collaboration with District Administration Rajouri.

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के विद्यालयों में हुई चित्रकला प्रतियोगिता

बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन।

कैदियों की सुविधाओं, स्वास्थ्य और विधिक सहायता की हुई गहन समीक्षा।

कोरबा : शक्ति की भक्ति : मां सर्वमंगला मंदिर में 11550 मनोकामना दीप प्रज्वलित।

कोरबा (न्यूज उड़ान )शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ सोमवार को हो गई है,पूरा शहर शक्ति की भक्ति अगले 10 दिनों तक करेगा,घर से लेकर देवी मंदिरों तक आस्था की भीड़ दिखनी शुरू हो गई है।

हर कोई अपने अपने स्तर पर पूजा विधान की शुरुआत कर चुके हैं।

देवी मंदिरों में घट स्थापना के साथ भक्तों के नाम के मनोकामना ज्योति कलश प्रज्जवलित करने का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।

मां सर्वमंगला मंदिर में इस नवरात्रि 11550 भक्तों ने मनोकामना ज्योत जलवाए हैं,

जिसमें 10500 लोगों ने तेल तो 1050 भक्तों ने घृत ज्योत जलवाए हैं ।

यहां माता का शृंगार शैलपुत्री स्वरूप में किया गया है देवी मां को घी,नारियल, केला ,और देसी घी से बनी मिठाई का भोग लगाया गया।

शक्ति की भक्तिः मां सर्वमंगला मंदिर में 11550 मनोकामना दीप प्रज्ज्वलित मां भवानी मंदिर में 3100, चैतुरगढ़ में 1190 तो मड़वारानी मंदिर में 1170 भक्तों के नाम जलवाए है ज्योत, माता का श्रृंगार शैली पुत्री स्वरूप में किया।

मां भवानी मंदिर में सर्वाधिक 3100 भक्तों के नाम के मनोकामना ज्योत जलाए गए हैं, वहीं मां महिषासुर मर्दिनी के दरबार में 1190 तो मड़वारानी मंदिर में 1170 भक्तों के नाम के ज्योत जलाए गए हैं।

विदेशी भक्त्तों के नाम भी जले हैं मनोकामना ज्योत।

मां सर्वमंगला मंदिर में इस नवरात्र भी विदेश में रहने वाले भक्तों ने अपने नाम की मनोकामना ज्योति जलवाए हैं। मंदिर के पुजारी नमन पाण्डेय ने बताया ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन