Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

गणेश उत्सव को लेकर कोरबा पुलिस का विशेष अभियान — बदमाशों, अवैध शराब एवं वारंटियों पर लगातार कार्रवाई।

BGSBU inaugurates Super 30 IAS/JKAS Coaching in collaboration with District Administration Rajouri.

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के विद्यालयों में हुई चित्रकला प्रतियोगिता

बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन।

कैदियों की सुविधाओं, स्वास्थ्य और विधिक सहायता की हुई गहन समीक्षा।

: पूर्व भारतीय सैनिकों का भव्य स्वागत हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन द्वारा खरसिया में।

पूर्व भारतीय सैनिकों का भव्य स्वागत हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन द्वारा खरसिया में। ऑपरेशन सिपाही रक्षासूत्र अभियान के अंतर्गत खरसिया में सैनिकों के सम्मान में राखी कार्यक्रम एवं राखी संकलन का आयोजन। सैनिकों के बलिदान की याद में आंखे हुई नम। खरसिया की बहनों ने पूर्व सैनिकों की कलाइयों में बांधी राखी। 25 हजार से अधिक रक्षासूत्र एवं मिट्टी खरसिया से भेजी गई बॉर्डर। खरसिया (न्यूज उड़ान ) ऑपरेशन सिपाही रक्षासूत्र के तहत पूरे प्रदेश से 21 लाख राखी लेकर बॉर्डर पर तैनात फौजी भाइयों के लिए ले जाया जा रहा है।   इसी कर्म में हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन द्वारा पूर्व सैनिक संगठन को खरसिया आमंत्रित किया गया था। जिसमें हजारों की संख्या में खरसिया नगर की हर घर से महिलाओं ने भाग लिया एवं रक्षासूत्र एवं मिट्टी लिफाफे में डालकर एकत्रित कर उन्हें भेट किया।   उक्त कार्यक्रम आज स्पाइस ऑफ पंजाब ने संपन्न हुआ। जिसमें देश के वीर सपूत महेंद्र प्रताप सिंह राणा (राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सैनिक संगठन सिपाही पूर्व सैनिक महा सभा) दीपक सिंह(अध्यक्ष पूर्व सैनिक संगठन कोरबा)। वारिज सिंह, (सचिव पूर्व सैनिक संगठन सिपाही) अपने अन्य साथियों साथ रक्षासूत्र रथ लेकर खरसिया पहुंचे। आज खरसिया नगर देशभक्ति और भावनात्मक संबंधों की मिसाल बना, जब “ऑपरेशन सिपाही रक्षासूत्र ” अभियान के अंतर्गत सैनिकों को सम्मानित करते हुए राखी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।   सर्वप्रथम भारत माता के सपूतों के आगमन के साथ ही उनका भव्य स्वागत किया गया इसके पश्चात माता दुर्गा के समक्ष दीप प्रज्वालित कर आरती की गई इसके पश्चात देश के सम्मान में सभी ने खड़े हो कर राष्ट्रगीत का गान किया एवं इस तरह कार्यक्रम का आरंभ हुआकार्यक्रम का आयोजन "ऑपरेशन सिपाही रक्षासूत्र" के तहत किया गया, जो 15 अगस्त 2025 को देशभर में प्रस्तावित विशाल तिरंगा यात्रा और ऑपरेशन सिंदूर जैसे अभियान का एक अहम हिस्सा है।   इसका उद्देश्य देश के वीर जवानों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को समाज के हर वर्ग से जोड़ना और उन्हें सम्मान देना है। खास बात यह रही कि इस आयोजन में बहनों ने देश के सिपाहियों की कलाई पर राखी बांधकर न सिर्फ रक्षा का संकल्प लिया, बल्कि उन्हें अपना भाई मानकर स्नेह, प्रेम और आभार प्रकट किया। इस भव्य और आत्मीय आयोजन में कई सम्मानित अतिथि शामिल हुए जिसमें मंचस अथिति रहे नगरपालिका अध्यक्ष कमल गर्ग, नायब तहसीलदार मोनल साय, ASI उदय सिंह सिदार ,हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के प्रदेश संरक्षक मनोज गोयल , प्रदेश उपाध्यक्ष विन्नी सलूजा ,अध्यक्ष अंकित अग्रवाल,अखिल भारतीय महिला अग्रवाल सम्मेलन से ऋतु बंसल, रीना गर्ग रहे साथ ही खरसिया पुलिस, थाना स्टाफ, एन सी सी कैडेट्स उपस्थित रहे। वही हेल्पिंग हैंड्स क्लब टीम अग्रवाल महिला टीम सहित नगर की अनेक प्रतिष्ठित महिलाएं और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे । कार्यक्रम में महिलाओं ने सिपाहियों को राखी बांधी, मिठाई खिलाई और जलपान कराकर अपने स्नेह का भावपूर्ण परिचय दिया। सैनिकों की आँखों में भी इस सम्मान को पाकर गर्व और भावुकता झलक रही थी।यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे उस महाअभियान का हिस्सा है, जिसमें देश के सभी राज्यों, जिलों और गांवों तक पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को सम्मानित किया जा रहा है। यह आयोजन न केवल सैनिकों के योगदान को याद दिलाता है, बल्कि जनमानस को भी यह भाव देता है कि सशस्त्र बल सिर्फ सीमाओं पर नहीं, हमारे दिलों में भी बसे हैं ।कार्यक्रम की जानकारी और संदेश “ऑपरेशन सिपाही रक्षासूत्र” अभियान के पोस्टर के अनुसार दिया गया, जिसके तहत 27 जुलाई से लेकर 15 अगस्त तक मध्य भारत से दिल्ली तक तिरंऑपरेशन सिंदूर”, “ऑपरेशन सिपाही रक्षासूत्र ”, “कारगिल विजय दिवस”, और “तिरंगा यात्रा” — ये चार स्तंभ हैं, जो इस समर्पण यात्रा को एक नई ऊंचाई दे रहे हैं 26 जुलाई को बिलासपुर के गुड्डू रामनगर मैदान में “कारगिल विजय दिवस” और “सिंदूर उत्सव” मनाया जाएगा। खरसिया के आज इतिहास के पन्नों में एक भावनात्मक पल जुड़ गया। इस कार्यक्रम के द्वारा बहनों ने देश के सरहद पर तैनात जवानों के लिए पूर्व सैनिक संगठन सिपाही के पूर्व सैनिकों के माध्यम से राखियां भेजी और सेना की सुरक्षा के लिए कार्यक्रम का उद्देश्य देश की जनता और उनकी भावनाओं को देश की सेना से जोड़ना "भगवान से प्रार्थना की ।उक्त कार्यक्रम हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया जिसमें हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के संरक्षक मनोज गोयल प्रदेश अध्यक्ष अंकित अग्रवाल प्रदेश उपाध्यक्ष विन्नी सलूजा, निलेश अग्रवाल , लोकेश गर्ग , रजत शर्मा , राहुल डनसेना , विकास अग्रवाल,महिला विंग से रीना गर्ग, राखी अग्रवाल , प्रेमलता गोयल , सोनम सलूजा उपस्थित रहे।वही अखिल भारतीय महिला अग्रवाल सम्मेलन की महिलाएं सहित सभी नगर की महिलाएं उपस्थित रही। कार्यक्रम में मंच संचालन राखी अग्रवाल द्वारा किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन