कोरबा : मिनी माता बांगो जलाशय के 7 गेट खुले, 25 हजार क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा। पानी की आवक बढ़ने से प्रशासन अलर्ट, नदी किनारे
Vivek Sahu
Sat, Aug 15, 2026
कोरबा (दैनिक न्यूज उड़ान) मिनीमाता बागों जलाशय में पानी की आवक लगातार बढ़ने के कारण जलाशय प्रबंधन ने एहतियातन 2 और गेट खोल दिए हैं।
अब जलाशय के कुल 7 गेटों से पानी की निकासी की जा रही है।
पहले जलाशय के 5 गेट खुले थे,बढ़ते जलस्तर को देखते हुए शनिवार को 2 अतिरिक्त गेट खोलने का निर्णय लिया गया।
प्रशासन के अनुसार वर्तमान में लगभग 25,000 क्यूसेक पानी जलाशय से बाहर छोड़ा जा रहा है।
जिला प्रशासन ने नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और अनावश्यक रूप से नदी के पास न जाएं।
साथ ही मवेशियों को भी सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के निर्देश दिए गए हैं।
स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर आगे भी गेट खोले जा सकते हैं।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन