Thursday 22nd of October 2026

ब्रेकिंग

रबी में तिलहन का रकबा दोगुना करने के निर्देश।

जाली नोट चलाने वाले विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा।

Victory of Good over Evil: Dussehra Celebrated with Fervour in Rajouri-Poonch.

Live Hand Grenade Found Near Hanuman Temple in Rajouri, Police Seize Explosive

जवारा कलश विसर्जन के साथ माँ सर्वमंगला देवी मंदिर में शारदीय नवरात्रि सम्पन्न।

: मुख्यमंत्री के कर कमलों से सर्व सक्ती अभियान ( कुशल स्वास्थ्य लाभ वितरण के लिए एक माडल ) पुस्तिका का विमोचन

Vivek Sahu

Wed, Oct 4, 2023
 सक्ती जिले के डभरा में आयोजित विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य के मुखिया मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के कर कमलों से सर्व सक्ती अभियान के पुस्तिका तथा सर्व सक्ती अभियान की मोनो का विमोचन किया गया सर्व सक्ती अभियान कुशल स्वास्थ्य लाभ वितरण के लिए एक माडल है जिसकी शुरुवात सक्ती कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना द्वारा जिला गठन उपरांत नवंबर 2023 से किया गया था नवीन जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने हेतु इस अभियान के शुरुवात की गई थी इसके अंतर्गत तीन प्रमुख विषय पर कार्य आरंभ किया गया था जिसमे स्वास्थ्य केंदों उन्नयन , स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारियों का उन्नमुखीकरण ,स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा स्वास्थ्य जन चौपाल का आयोजन सम्मिलित था कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना द्वारा स्वयं स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सूरज सिंह राठौर के साथ प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्रों का भौतिक निरीक्षण कर केंद्रों में बुनियादी सुविधाओं का सुदृणीकरण, सौंदरीयकरण के क्षेत्र में कार्य किया गया स्वास्थ्य विभाग के मैदानी कर्मचारियों का उन्नमुखीकरण करते हुए आमजनों को हर संभव स्वास्थ्य लाभ प्रदाय किए जाने के क्षेत्र किया गया साथ ही स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्यरत आर एच वो , सी एच वो, के द्वारा मितानिन की मदद से स्वास्थ्य जन चौपाल का आयोजन किया गया इसमें स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी आमजन के स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं पर परिचर्चा करते हैं तथा स्वास्थ्य हेतु शासन की योजनाओं से आमजनों को अवगत कराते थेइस अभियान की समीक्षा कलेक्टर सक्ती द्वारा समस्त जिले के स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारियों की भौतिक उपस्थिति में मासिक किया जाता रहा साथ लगातार 7 महीनो से सक्ती जिले में इस अभियान के तहत कार्य किया जा रहा है इस अभियान में यूनिसेफ का भी महत्व पूर्ण योगदान रहा यूनिसेफ के राज्य स्तर के प्रतिनिधियों द्वारा समय समय पर सक्ती जिले के स्वास्थ्य केंद्रों का अवलोकन किया जा रहा है साथ ही मैदानी स्वास्थ्य कर्मचारियों से लगातार परिचर्चा की जाती रही संपूर्ण अभियान के क्रियाकलापों तथा इसकी परिणामों की प्रेजेंटेशन तैयार कर इस सर्व सक्ती अभियान का मोनो तथा प्रेजेंटेशन पुस्तिका का विमोचन छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के कर कमलों से किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन