Thursday 22nd of October 2026

ब्रेकिंग

Victory of Good over Evil: Dussehra Celebrated with Fervour in Rajouri-Poonch.

Live Hand Grenade Found Near Hanuman Temple in Rajouri, Police Seize Explosive

जवारा कलश विसर्जन के साथ माँ सर्वमंगला देवी मंदिर में शारदीय नवरात्रि सम्पन्न।

विजयादशमी पर शहर के प्रमुख दशहरा उत्सवों में शामिल हुए उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन।

बालकोनगर में धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी उत्सव।

Jammu/Rajouri : Live Hand Grenade Found Near Hanuman Temple in Rajouri, Police Seize Explosive

Live Hand Grenade Found Near Hanuman Temple in Rajouri, Police Seize Explosive

Jammu/Rajouri: Dainik News udaan

A live hand grenade was found near a Hanuman temple in Chatyar village, close to the CBS road in Rajouri district of Jammu and Kashmir, triggering concern among locals.

Police rushed to the spot after receiving information and took the grenade into their possession. Further investigation into the incident is underway.

According to reports, a community feast (Bhandara) was organised at the temple on the occasion of Dussehra. During the event, some children playing on the temple rooftop spotted a live hand grenade lying near a pile of bricks. The children informed local residents, who subsequently alerted the police.

Following the information, a police team reached the spot and seized the grenade for further action.

A case has been registered at Chingus Police Post under Rajouri Police Station, and further investigation is in progress.

राजौरी में हनुमान मंदिर के पास मिला जिंदा हैंड ग्रेनेड, पुलिस ने कब्जे में लिया

जम्मू/राजौरी / दैनिक न्यूज उड़ान

जम्मू-कश्मीर के जिला राजौरी में चिटयाड़ गांव स्थित हनुमान मंदिर के पास सीबीएस सड़क के निकट एक जिंदा हैंड ग्रेनेड मिलने से इलाके में हलचल मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हैंड ग्रेनेड को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार दशहरा पर्व पर मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया था। इस दौरान वहां मौजूद कुछ बच्चे मंदिर की छत पर खेल रहे थे।

इसी दौरान बच्चों को छत पर ईंटों के पास एक जिंदा हैंड ग्रेनेड दिखाई दिया।

बच्चों ने इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को दी, जिसके बाद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हैंड ग्रेनेड को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

इस संबंध में राजौरी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिंगस पुलिस पोस्ट में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

रिपोर्ट....अनिल भारद्वाज

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन