Monday 19th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाना हम सभी का लक्ष्य:मंत्री श्री लखनलाल देवांगन।

राहगीर से मोबाइल एवं नगदी झपटकर फरार होने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

पारंपरिक वस्तुओं से सजा बालकोनगर का दुर्गा पूजा पंडाल, अतीत की यादों को करेगा जीवंत।

धनंजय कुमार नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित ।

कोरबा के मां सर्वमंगला मंदिर परिसर में निकला नाग, नवरात्रि के दौरान दिखे कोबरा को देख श्रद्धालुओं में कौतूहल, वन विभाग औ

: सक्ती जिले का किसान ईश्वरी ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से बना लखपति

Vivek Sahu

Tue, Nov 19, 2024
सक्ती (न्यूज उड़ान) सक्ती जिले का किसान श्री ईश्वरी प्रसाद पटेल ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से लखपति बन गए है l   नवगठित सक्ती जिले के ग्राम पंचायत जर्वे निवासी श्री ईश्वरी प्रसाद पटेल खेती किसानी करके अपना एवं अपने परिवार का पालन पोषण कर जीवन यापन कर रहे थे। इसी बीच उन्हें उद्यानिकी विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने उद्यानिकी विभाग से विभागीय योजनाओं की विस्तार से जानकारी लेने के बाद उद्यानिकी के क्षेत्र में कार्य करना शुरू कर दिया। उन्होंने ग्राफ्टेड बैंगन की खेती शुरू की। जिसका लाभ उन्हें धीरे-धीरे मिलने लगा। उनके द्वारा सत्र 2024-25 में 2.5 एकड़ में ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से अब तक 7 लाख रुपये का शुद्ध लाभ प्राप्त किया जा चुका है तथा अभी भी और तोड़ाई होनी बाकी है जिसमें अनुमानित 3 लाख का लाभ हो सकता है।   उद्यानिकी फसल से किसान श्री ईश्वरी प्रसाद पटेल को आर्थिक लाभ प्राप्त हो रहा है। बाजार में उनके बैंगन की बहुत मांग हो रही है l   उद्यानिकी विभाग सहायक संचालक जिला सक्ती श्रीमती प्रतिभा सोनी ने बताया कि उद्यानिकी फसलों के खेती करने की तकनीक है जिसमें एक पौधे के रूट स्टाक दूसरे पौधे से जोड़े जाते हैं जिससे दोनों के वाहिका ऊतक आपस में मिल जाते हैं। इस प्रकार इस विधि से पौधे तैयार किये जाते हैं।   किसान श्री ईश्वरी प्रसाद पटेल को शासन से वर्ष 2021-22 में प्रधानमंत्री सूक्ष्म सिंचाई योजना अंतर्गत 55 प्रतिशत अनुदान के रूप में दिया गया। वहीं राष्ट्रीय कृषि विकास योजना वर्ष 2024-25 घटक ग्राफ्टेड बैगन 0.400 हेक्टेयर में 30,000 रूपए का अनुदान उन्हें दिया गया। किसान श्री ईश्वरी प्रसाद पटेल ने बताया कि अनुदान मिलने से उन्होंने खेतों में ग्राफ्टेड बैंगन लगाए हैं। इसके साथ ही उन्हें तकनीकी मार्गदर्शन भी उद्यान विभाग द्वारा आवश्यकतानुसार समय-समय पर दिया गया है, जिससे उन्हें लाभ प्राप्त हो रहा है l   उन्होंने सरकार की इस योजना की प्रशंसा की है तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया है l किसान श्री ईश्वरी प्रसाद पटेल स्वयं ग्राफ्टेड बैंगन की खेती तो कर ही रहे है, इसके साथ ही वे आस-पास के अन्य किसानों को भी इसके लिए प्रेरित कर रहे हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन