Sunday 18th of October 2026

ब्रेकिंग

पारंपरिक वस्तुओं से सजा बालकोनगर का दुर्गा पूजा पंडाल, अतीत की यादों को करेगा जीवंत।

धनंजय कुमार नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित ।

कोरबा के मां सर्वमंगला मंदिर परिसर में निकला नाग, नवरात्रि के दौरान दिखे कोबरा को देख श्रद्धालुओं में कौतूहल, वन विभाग औ

त्योहार सीजन में सड़क पर ट्रेलर खड़े कर यातायात बाधित करने वालों पर कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

रक्षा संवाददाता पाठ्यक्रम पूरा करने पर पत्रकार सुमित भार्गव सम्मानित

कोरबा : धनंजय कुमार नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित ।

कोरबा( दैनिक न्यूज उड़ान) ज्योति भूषण विधि महाविद्यालय कोरबा के छात्र धनंजय कुमार शुक्ला का चयन राष्ट्रीय विश्वविद्यालय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है।

वे अगले महीने नोएडा में होने वाले राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अटल बिहारी वाजपेई महाविद्यालय बिलासपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे।

15 सितंबर को डीपी विप्र लॉ कॉलेज बिलासपुर में हुए अंतर महाविद्यालय चैंपियनशिप में धनंजय कुमार ने स्वर्ण पदक हासिल किया।

बेहतरीन बॉक्सिंग तकनीक की बदौलत धनंजय कुमार का चयन नेशनल यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए किया गया है।

पाली पडनिया गांव में रहने वाले धनंजय कुमार के चयन पर नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर, कमला नेहरू महाविद्यालय के प्राचार्य श्रीमती किरण चौहान, जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष संदीप सिंह, ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नौशाद खान, सचिव सुरेश क्रिस्टोफर सहित जिला बॉक्सिंग संघ पदाधिकारियों ने धनंजय कुमार को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन