Monday 19th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाना हम सभी का लक्ष्य:मंत्री श्री लखनलाल देवांगन।

राहगीर से मोबाइल एवं नगदी झपटकर फरार होने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

पारंपरिक वस्तुओं से सजा बालकोनगर का दुर्गा पूजा पंडाल, अतीत की यादों को करेगा जीवंत।

धनंजय कुमार नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित ।

कोरबा के मां सर्वमंगला मंदिर परिसर में निकला नाग, नवरात्रि के दौरान दिखे कोबरा को देख श्रद्धालुओं में कौतूहल, वन विभाग औ

: पुलिस ग्राउंड रायपुर में हेल्पिंग हैंड्स ने रचा इतिहास। हजारों कलाइयों में सामाजिक बहनों ने बांधी राखी।

Vivek Sahu

Mon, Aug 11, 2025
रायपुर (न्यूज उड़ान )रक्षाबंधन के पावन पर्व पर हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन ने “राखी विथ रक्षक” महाआयोजन का पुलिस परेड ग्राउंड, रायपुर में भव्य आयोजन कर एक नया इतिहास रच दिया।   इस अवसर पर प्रदेश की सैकड़ों बहनों ने यातायात पुलिस, रायपुर पुलिस, सीआरपीएफ, बटालियन, रक्षा वाहिनी सहित हजारों सुरक्षा कर्मियों की कलाइयों पर प्रेम और सम्मान की डोर—राखी—बांधकर भाईचारे और कृतज्ञता का अद्वितीय संदेश दिया।   हेल्पिंग हैंड्स की सैकड़ों सामाजिक बहनों ने हजारों रक्षकों को बांधी राखी। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में रायपुर के पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह, एआईजी संजय शर्मा, आईपीएस पुष्कर शर्मा, कमांडेंट राजेश कु्करेजा, कमांडेंट विमल पाठक, आईपीएस इशु अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पाटले एवं छत्तीसगढ़ के ट्रांसपोर्ट ए कमिश्नर डी. रविशंकर सहित कई डीएसपी , सीएसपी थाना प्रभारी उपस्थित रहे। उद्बोधन के दौरान एसएसपी लाल उमेद सिंह ने कहा— "हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन हमेशा समाजसेवा और मदद के लिए सबसे आगे रहती है।   इस तरह के आयोजनों से पुलिस और जनता के बीच संबंध और भी मजबूत होते हैं।" अन्य अधिकारियों ने भी इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि— "आज हमें जो यह सम्मान और पहचान मिली है, वह हमारे लिए बेहद गर्व और खुशी की बात है। यह हमें आगे भी और बेहतर काम करने की प्रेरणा देगा।"   डी रविशंकर ने कहा हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन सबसे उत्तीर्ण कार्य करते आ रहा है इनकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। यह आयोजन बहुत ही सराहनीय पहल है मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है।   इस अवसर पर की सभी बहनों ने हर पुलिसकर्मी भाई को राखी बांधते हुए उनके लंबे जीवन और सुरक्षा की कामना की। मंच पर प्रदेश संरक्षक मनोज गोयल, प्रदेश संरक्षक रमेश अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष अंकित अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष विन्नी सलूजा, उपाध्यक्ष तरुण अग्रवाल,उपाध्यक्ष अमित केडिया,विवेक श्रीवास्तव, महिला विंग प्रदेश अध्यक्षा बबीता अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुनीता पांडे, ज्योति अग्रवाल सहित संस्था के कई पदाधिकारी एवं गणमान्य मौजूद रहे। अंत में, पूरे पुलिस परेड ग्राउंड में राखी और भाईचारे की महक ने एक ऐसा दृश्य रचा जो हमेशा यादगार रहेगा।   हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन से संजया केडिया, अल्पना शर्मा, अनामिका मिश्रा , सोनम सलूजा, पूजा छाबड़ा,रिंकू केडिया , श्रुति श्रीवास्तव, तानिया अग्रवाल, मयंक जैन, अंकुर अग्रवाल ,परी सिंह, अमित सिंह , बरखा अंदानी, चेष्टा चंद्राकर , वर्षा अग्रवाल , युक्ता अग्रवाल , प्रिया नमन अग्रवाल , राकेश बोथरा ,काजल अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, डिंपल झाझरिया सहित अन्य मेंबर मौजूद रहे कार्यक्रम के समापन पर प्रदेश संरक्षक मनोज गोयल ने सभी अतिथियों और उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए वोट ऑफ़ थैंक्स दिया।एवं कहा कि हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन निरंतर सामाजिक हित में अच्छे आयोजन करते रहेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन