Monday 19th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाना हम सभी का लक्ष्य:मंत्री श्री लखनलाल देवांगन।

राहगीर से मोबाइल एवं नगदी झपटकर फरार होने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

पारंपरिक वस्तुओं से सजा बालकोनगर का दुर्गा पूजा पंडाल, अतीत की यादों को करेगा जीवंत।

धनंजय कुमार नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित ।

कोरबा के मां सर्वमंगला मंदिर परिसर में निकला नाग, नवरात्रि के दौरान दिखे कोबरा को देख श्रद्धालुओं में कौतूहल, वन विभाग औ

: भाजपा की राज्य स्तरीय लाभार्थी सम्मेलन संपन्न

Vivek Sahu

Wed, Feb 14, 2024
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज राज्य स्तरीय लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में लोकसभा के संयोजक, सहसंयोजक, क्लस्टर प्रभारी सहित बहुत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे। राज्यसभा सांसद एवं कार्यक्रम के छत्तीसगढ़ प्रभारी बाबूराम निषाद ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जो कार्यक्रम तय की गई है उसे हम सभी मिलकर पूरा करेंगे। लाभार्थी सम्मेलन के माध्यम से भाजपा प्रदेश भर के लाभार्थी जिन्हें केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ मिला है उनसे मिलकर योजना के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे इसके लिए हम सभी नीचे स्तर पर जाकर काम करेंगे और जिन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लिया है उनसे चर्चा कर अन्य लोगों को सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं के बारे में बताएंगे। लाभार्थी सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी साल भर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करती है इसी कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश भाजपा लाभार्थी सम्मेलन आयोजित कर रही है। जिसके अंतर्गत पहले लोकसभा स्तर पर उसके बाद मंडल स्तर पर लाभार्थी सम्मेलन आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश भर के लगभग 40 लाख लाभार्थियों को चिन्हित किया गया है। जिसके लिए भाजपा के 1 लाख 44 हजार कार्यकर्ता केंद्र एवं सरकार द्वारा लाभार्थियों को दी जा रही प्रधानमंत्री आवास सहित सभी जन कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में चर्चा कर जानकारी प्राप्त करेंगे। लाभार्थियों के साथ चर्चा करने के बाद उनके साथ फोटो खींचकर नमो ऐप में डालेंगे और साथ ही साथ पार्टी द्वारा जारी की गई मोबाइल नंबर में मिस्ड कॉल देकर सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी ले सकेंगे। भाजपा का यह कार्यक्रम 20 एवं 21 फरवरी को लोकसभा स्तर पर आयोजित की जाएगी इसके बाद 22 एवं 23 फरवरी को मंडल स्तर पर यह कार्यक्रम संपादित की जाएगी। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने लाभार्थी सम्मेलन में आए पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के लिए कार्य करती है। हमें पार्टी की विचारधारा को लाभार्थी सम्मेलन के माध्यम से जन-जन तक पहुंचना है। पार्टी द्वारा जो जिम्मेदारी दी गई है उसे हमें पूरा भी करना है।बैठक में महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री राम जी भारती ने कहा कि लाभार्थी सम्मेलन के तहत पहले लोकसभा स्तर पर उसके बाद मंडल स्तर पर हमें लाभार्थी सम्मेलन आयोजन करना है इसके लिए लोगों से सतत चर्चा भी करनी है। इस दौरान कार्यक्रम के सहसंयोजक विकास महतो, श्रीमती पूजा विधानी, हरपाल सिंह भामरा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन