Monday 19th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाना हम सभी का लक्ष्य:मंत्री श्री लखनलाल देवांगन।

राहगीर से मोबाइल एवं नगदी झपटकर फरार होने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

पारंपरिक वस्तुओं से सजा बालकोनगर का दुर्गा पूजा पंडाल, अतीत की यादों को करेगा जीवंत।

धनंजय कुमार नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित ।

कोरबा के मां सर्वमंगला मंदिर परिसर में निकला नाग, नवरात्रि के दौरान दिखे कोबरा को देख श्रद्धालुओं में कौतूहल, वन विभाग औ

: श्री मद भागवत पुराण कथा सुनने चापा के पिथौरा पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी।

Vivek Sahu

Fri, Aug 29, 2025
गोयल परिवार द्वारा मातृ पितृ मोक्ष कामना के तहत श्री मद भागवत पुराण कथा का आयोजन 27 अगस्त से किया जा है आज कथा के दूसरे दिन भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी कथा सुनने चापा के पिथौरा पहुँचे जहाँ उनका गोयल परिवार के द्वारा स्वागत किया गया । इस भागवत कथा में श्री स्वामी पुण्डरीकाक्षाचार्य वेदांती महराज जी के द्वारा कथा वाचन किया जा रहा है । आज कथा का प्रसहन सुखदेव आगमन से लेकर कपिल अवतार तक था जहां स्वामी पुण्डरीकाक्षाचार्य वेदांती जी महराज द्वारा इस प्रसहन मे भगवान विष्णु के सभी अवतारों की व्याख्या करते हुए हिंदू धर्म के मानने वालों को अपने चारो वेदों का अध्ययन करने को कहा ताकि उन्हें मालूम हो की संस्कृत में लिखे शब्दों को हिंदी में क्या कहा जाता है ।   वहीस्वामी पुण्डरीकाक्षाचार्य वेदांती महराज जी के द्वारा गाये गए भजनो ने सभी श्रोताओं का मन मोह लिया । कथा श्रवण के पश्चात श्री मोदी ने व्यास पीठ को नमन कर आशीर्वाद लिया और कहा कि भागवत कथा पुराण सुनने से मन को परम आनंद शांति की अनुभूति हुई है जिसके लिए आयोजन कर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूं।   इस श्रीमद् भागवत कथा को सुनने कोरबा नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत पार्षद नरेंद्र देवांगन राकेश अग्रवाल दीपक यादव आदि चापा के पिथौरा पहुंचे थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन