Monday 19th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाना हम सभी का लक्ष्य:मंत्री श्री लखनलाल देवांगन।

राहगीर से मोबाइल एवं नगदी झपटकर फरार होने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

पारंपरिक वस्तुओं से सजा बालकोनगर का दुर्गा पूजा पंडाल, अतीत की यादों को करेगा जीवंत।

धनंजय कुमार नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित ।

कोरबा के मां सर्वमंगला मंदिर परिसर में निकला नाग, नवरात्रि के दौरान दिखे कोबरा को देख श्रद्धालुओं में कौतूहल, वन विभाग औ

: शार्प स्टेपर्स अकैडमी ने चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की अबैकस प्रतियोगिता में किया छत्तीसगढ़ का नाम रोशन।

Vivek Sahu

Wed, Jul 23, 2025
इंडियन अबैकस, जो एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित संस्था है और जिसका मुख्यालय चेन्नई में स्थित है, ने दिनांक 19 जुलाई 2025 को अपना राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता (NLC) का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में भारत और विदेशों से कुल 3,735 विद्यार्थियों ने भाग लिया। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की शार्प स्टेपर्स अकैडमी के 7 विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लेकर शीर्ष प्रदर्शनकर्ताओं में अपनी जगह बनाई। शार्प स्टेपर्स अकैडमी, जिसकी संस्थापक और निदेशक सुश्री रेणुका जयसवाल हैं, छत्तीसगढ़ की पहली इंडियन अबैकस फ्रेंचाइज़ी है और एक अग्रणी ब्रेन एवं स्किल डवलपमेंट सेंटर है। इस वर्ष अकैडमी ने Z2 और A3 – दो श्रेणियों में भाग लिया, और दोनों में शानदार प्रदर्शन किया: Z2 श्रेणी में: कु. दिशा पॉल ने 5वां स्थान प्राप्त किया कु. सौम्या साधु ने 7वां स्थान प्राप्त किया A3 श्रेणी में: मास्टर अद्विक जयसवाल ने 6वां स्थान प्राप्त किया मास्टर जेसन इवान एक्का ने 7वां स्थान प्राप्त किया   अबैक्स एक ऐसी मेंटल मैथ तकनीक है जिसके माध्यम से बच्चे गणितीय प्रश्नों को बहुत ही कम समय में हल करते हैं। इस प्रतियोगिता में Z2 श्रेणी के प्रतिभागियों को 5 मिनट में 150 प्रश्न और A3 श्रेणी में 5 मिनट में 200 प्रश्न हल करने होते हैं। सुश्री रेणुका जयसवाल ने इस उपलब्धि पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी विद्यार्थियों को बधाई दी तथा अगले वर्ष और बेहतर प्रदर्शन के लिए अभी से तैयारी शुरू करने की प्रेरणा दी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन