Thursday 22nd of October 2026

ब्रेकिंग

रबी में तिलहन का रकबा दोगुना करने के निर्देश।

जाली नोट चलाने वाले विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा।

Victory of Good over Evil: Dussehra Celebrated with Fervour in Rajouri-Poonch.

Live Hand Grenade Found Near Hanuman Temple in Rajouri, Police Seize Explosive

जवारा कलश विसर्जन के साथ माँ सर्वमंगला देवी मंदिर में शारदीय नवरात्रि सम्पन्न।

: जिला पुलिस सक्ती द्वारा 183 मासूमों को किया दस्तयाब, राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग ने किया सम्मान

Vivek Sahu

Sun, Jan 28, 2024
सक्ती,(न्यूज उड़ान ) अज्ञानता या मजबूरीवश अथवा किसी के बहकावे में परिजनों से दूर भागे बच्चों को पुनः अपनों तक पहुंचाना अथवा उनका पुनर्वास ही ऑपरेशन मुस्कान का निहितार्थ है जो सक्ती जिला पुलिस विभाग पूरी शिद्दत से कर रही है और अब तक 175 बालिकाओं और 8 बालकों सहित 183 मासूमों को सुरक्षित मंजिल तक पहुंचा चुकी है, यह बात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एम आर आहिरे ने बताते हुए कहा कि सामाजिक समरसता वक्त की मांग है। इस संबंध में आपरेशन मुस्कान दायित्व संभाल रही जिले की ऊर्जावान महिला पुलिस अधिकारी एवम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गायत्री सिंह ने आज राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग सक्ती जिला के द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में बताया कि पुलिस कप्तान एम आर आहिरे के मार्गदर्शन में जिला पुलिस बल ने अलग-अलग टीम गठित कर अब तक देश के मध्यप्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, जम्मू कश्मीर, तेलंगाना, दिल्ली, पंजाब हरियाणा, आंध्रप्रदेश, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों से पतासाजी कर बच्चों को सकुशल दस्तयाब किया है। उन्होंने आगे बताया कि जिला पुलिस की करीब 40 टीम जिसमें डीसीबी, सायबर के साथ विभिन्न थानों के पुलिस बल के परस्पर सहयोग से मासूम बच्चों को दस्तयाब कर शोषण से मुक्त कर परिजनों के सुपुर्द या फिर परिस्थिति अनुसार उनका पुनर्वास सुनिश्चित किया गया है। अभिनंदन समारोह में संस्था कीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष एवम उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि मासूमों को दस्तयाब कर उनके कुशल भविष्य को संजोने नवीन जिला सक्ती में शत प्रतिशत योगदान के साथ अनवरत प्रयास मुस्कान अभियान के नोडल अधिकारी गायत्री सिंह के संजीदगी और मानवता का परिचायक है। उन बच्चों के घर से भाग जाने पर नाराज अभिभावक भी उनके घर वापसी को लेकर सर्वथा लापरवाह ही नजर आते हैं। इन परिस्थितियों में छत्तीसगढ़ मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग सक्ती जिले में अभियान मुस्कान के सफलता और उसमें उपादान करने वाले जिला पुलिस बल, सक्ती के इस मानवीय संवेदना को सलाम करती है तथा गणतंत्र दिवस पर उन्हें सम्मान करते हुए गौरवान्वित महसूस कर रही है। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर स्थानीय विश्राम गृह में आयोजित सम्मान समारोह में जहां पुलिस अधीक्षक को साल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया तो वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गायत्री सिंह को अभिनंदन पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। इन पलों में मानवाधिकार संगठन के जिला अध्यक्ष महेंद्र बरेठ ने संचालन किया तो वहीं आभार प्रदर्शन मीडिया सेल के जिला अध्यक्ष योम लहरे ने किया तथा मेडिकल सेल के प्रदेश सचिव डॉ.विजय लहरे ने स्वागत संबोधन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष तपेश शर्मा, महिला सेल जिला अध्यक्ष कांता यादव, उपाध्यक्ष अनीता पटेल, मांडवी साहू, पुष्पा यादव के साथ ही रेवती नंदन पटेल, फागुलाल, विष्णु पटेल, प्रेमलाल गबेल, जिलाध्यक्ष युवा सेल महेंद्र कर्ष आदि की सक्रिय सहभागिता रही।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन