Monday 19th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाना हम सभी का लक्ष्य:मंत्री श्री लखनलाल देवांगन।

राहगीर से मोबाइल एवं नगदी झपटकर फरार होने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

पारंपरिक वस्तुओं से सजा बालकोनगर का दुर्गा पूजा पंडाल, अतीत की यादों को करेगा जीवंत।

धनंजय कुमार नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित ।

कोरबा के मां सर्वमंगला मंदिर परिसर में निकला नाग, नवरात्रि के दौरान दिखे कोबरा को देख श्रद्धालुओं में कौतूहल, वन विभाग औ

: भाजयुमो कोरबा द्वारा यंग इंडिया रन कार्यक्रम का किया गया आयोजन,युवाओं में दिखा उत्साह

Vivek Sahu

Thu, Jan 12, 2023

कोरबा। भाजयुमो राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर स्वामी विवेकानंद जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कोरबा द्वारा यंग इंडिया रन मैराथन दौड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे युवाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया, कार्यक्रम का आयोजन सुबह 07 बजे गौ माता चौक में स्वामी विवेकानंद जी की तैल चित्र में पूजा अर्चना कर किया गया, आयोजन में शामिल हुए युवाओं को टी शर्ट भी प्रदान किया गया, शामिल युवाओं ने तय कार्यक्रम के तहत गौ माता चौक इमलीडुग्गू कोरबा से पुराना बस स्टैंड कोरबा तक मैराथन दौड़ लगाया गया। मैराथन का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह तथा भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज सोनी ने झंडी दिखाकर किया। उक्त मैराथन मे 100 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।यंग इंडिया रन मैराथन दौड़ में प्रथम स्थान पर यश श्रीवास, द्वितीय स्थान आदित्य शास्त्री,तृतीय स्थान किशोर साहू ने प्राप्त किया साथ ही अन्य 7 युवाओं को पुरुस्कृत किया गया, कार्यक्रम प्रभारी के रूप राजेश बेहरा रायगढ़ से उपस्थित रहे। जिले से कार्यक्रम प्रभारी के रूप मे जिला महामंत्री अनूप यादव तथा जिला उपाध्यक्ष रंजु यादव ने सक्रिय भागीदारी निभाई, कार्यक्रम मे मुख्य रूप से जिला मंत्री दीक्षित देवांगन, प्रीति स्वर्णकार,दिनेश तिवारी, मंडल अध्यक्ष रामावतार पटेल, सुदेश चंद्रा, मुकेश आदिले, जनक राजपूत, किशोर साहू, माधव मराठा, मनी साहू, सक्षम जायसवाल सहित बड़ी संख्या मे भाजयुमो कार्यकर्ता एवम प्रतिभागि उपस्थित थे,उक्त विज्ञप्ति जिला मीडिया प्रभारी दीपक शर्मा ने जारी की है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन