Thursday 22nd of October 2026

ब्रेकिंग

रबी में तिलहन का रकबा दोगुना करने के निर्देश।

जाली नोट चलाने वाले विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा।

Victory of Good over Evil: Dussehra Celebrated with Fervour in Rajouri-Poonch.

Live Hand Grenade Found Near Hanuman Temple in Rajouri, Police Seize Explosive

जवारा कलश विसर्जन के साथ माँ सर्वमंगला देवी मंदिर में शारदीय नवरात्रि सम्पन्न।

: स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बालको संयंत्र में लगाया फूड वैन,।

Vivek Sahu

Wed, Jan 22, 2025
बालकोनगर( न्यूज उड़ान) बालको, उन्नति परियोजना के अंतर्गत स्व सहायता समूह की महिलाओं ने संयंत्र परिसर के अंदर फूड वैन लगाया है।   बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में फीता काटकर फूड वैन का उद्घाटन किया। वैन पर स्नैक्स, मैगी सैंडविच, पोटैटो फ्राई, रोल्स, बिरयानी, शेक और कोल्ड कॉफी इत्यादि उपलब्ध है जो सोमवार से शनिवार सुबह 10 बजे से 4 बजे तक खुला रहेगा।   कर्मचारी भी घर के स्वाद का अनुभव पाएंगे। फूड वैन एसएचजी की चार महिलाएं मिलकर संचालित कर रही हैं।   वर्तमान में प्रोजेक्ट उन्नति के तहत छत्तीसा माइक्रो एंटरप्राइज छत्तीसगढ़ के पारंपरिक स्नैक्स, हस्तनिर्मित चॉकलेट, आउटडोर कैटरिंग सेवा, कुकीज, अचार, पापड़, बड़ी, पपची, खाजा, ठेठरी और केक के साथ टिफिन सेवाएं प्रदान कर रहा है।   परियोजना के जरिए महिलाओं को विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजन बनाने के लिए विभिन्न प्रशिक्षण प्रदान गया है जो उन्हें आजीविका प्राप्त करने और खुद के पैरों पर खड़े होने में सहायक बना।   प्रोजेक्ट उन्नति का उद्देश्य महिलाओं को स्व सहायता समूह में शामिल करने और उन्हें सशक्त बनाने तथा उद्यमिता और स्थायी आजीविका के निर्माण के लिए उनकी क्षमताओं और कौशल को निखारने पर केंद्रित है।   500 से अधिक एसएचजी, जिनमें 5,800 से अधिक महिलाएं शामिल हैं, जो परियोजना के विभिन्न प्रशिक्षण मॉड्यूल से लाभान्वित हो रही हैं। परियोजना के जरिए महिलाओं को अनेक गतिविधियों से जोड़ा गया है जो उन्हें आजीविका प्राप्त करने और खुद के पैरों पर खड़े होने में सहायक बना। परियोजना को वर्तमान में जीपीआर स्ट्रैटेजीज एंड सॉल्यूशंस के सहयोग से क्रियान्वित किया जा रहा है, जो सामुदायिक और सामाजिक सेवाओं के लिए समर्पित एक गैर-सरकारी संगठन है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन