Sunday 25th of October 2026

ब्रेकिंग

7 साल की मासूम भव्या जोशी को न्याय दिलाने कोरबा कांग्रेस ने लिखा राष्ट्रपति को पत्र,कांग्रेस ने की फांसी की सजा की मांग।

बांकीमोंगरा क्षेत्र में हुए बलवा कांड में दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की खोजबीन जारी।

छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने कोरबा कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन: मासूम भव्या जोशी की हत्या और दशहरा उत्सव में चाकूबाजी के वि

कोरबा की प्रमुख सड़कों के डामरीकरण कार्य का शुभारंभ, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने किया निरीक्षण।

मेडलेपार पोर्टल के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग की समन्वय बैठक।

: भैंसमा महाविद्यालय में मानव श्रृंखला बनाकर दिया गया मतदान का संदेश

Vivek Sahu

Mon, Aug 7, 2023

कोरबा    जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री सौरभ कुमार एवं जिला नोडल स्वीप व मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वदीप के मार्गदर्शन में श्रीमती सीमा पात्रे उप जिला निर्वाचन अधिकारी के सहयोग से जिले के सभी विद्यालय एवं महाविद्यालयों में मतदान के प्रति युवाओं में जागरूकता लाने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में विगत दिवस स्व. प्यारे लाल कंवर शासकीय महाविद्यालय भैंसमा में मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत महाविद्यालय के प्राचार्य, सहायक प्राध्यापक, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं के साथ मानव श्रृंखला का निर्माण कर मतदाताओं को मताधिकार का उपयोग करने हेतु जागरूक व प्रोत्साहित किया गया। मानव श्रृंखला का यह अनोखा दृश्य भैंसमा में पहली बार बनाया गया। श्रृंखला के माध्यम से महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न आकृतियों का निर्माण कर मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान का संदेश दिया। जिसमें मतदान जागरूकता संबंधी संदेश लोकतंत्र में हिस्सेदारी, हम सबकी है जिम्मेदारी, छोड़ कर अपने सारे काम, पहले करेंगे हम मतदान जैसे नारे लगाए गए। महाविद्यालय के स्वीप नोडल अधिकारी व सहायक प्राध्यापक श्री दीपेश कुमार ने छात्र- छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी लोकतंत्र का आधार मतदान है। मतदाता की सक्रिय भागीदारी से देश का लोकतंत्र मजबूत एवं स्थायी बनता है। उन्होंने विद्यार्थियों को लोकतंत्र की महता की जानकारी देते हुए बताया कि जनता द्वारा जनता के लिए जनता का शासन ही लोकतंत्र है। श्री दीपेश ने उपस्थित सभी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सभी छात्र छात्राएं अपने गांवों में जाकर हर एक मतदाता को मतदान करने हेतु प्रेरित करें। जिससे वे अपने मताधिकार का उपयोग कर देश के प्रति कर्तव्यों का निर्वहन कर सके एवं एक स्वच्छ ईमानदार प्रत्याशी को चुनकर लोकतंत्र की मजबूती मे भागीदार बने। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को मतदाता शपथ पत्र का वाचन कर शपथ दिलाई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जे.एल. चौहान, छात्र छात्राएं, सहित अन्य सहायक प्राध्यापक एवं स्टॉफ उपस्थित रहे। /सुरजीत/

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन