Sunday 25th of October 2026

ब्रेकिंग

7 साल की मासूम भव्या जोशी को न्याय दिलाने कोरबा कांग्रेस ने लिखा राष्ट्रपति को पत्र,कांग्रेस ने की फांसी की सजा की मांग।

बांकीमोंगरा क्षेत्र में हुए बलवा कांड में दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की खोजबीन जारी।

छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने कोरबा कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन: मासूम भव्या जोशी की हत्या और दशहरा उत्सव में चाकूबाजी के वि

कोरबा की प्रमुख सड़कों के डामरीकरण कार्य का शुभारंभ, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने किया निरीक्षण।

मेडलेपार पोर्टल के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग की समन्वय बैठक।

: सायकल रैली निकालकर मतदाताओं को किया गया जागरूक मतदाता सूची का हुआ प्रारंभिक प्रकाशन

Vivek Sahu

Thu, Aug 3, 2023
कोरबा।  जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में एकीकृत मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के अवसर पर आज जिला स्तरीय मतदाता जागरूकता हेतु सायकल रैली का आयोजन किया गया। जिला नोडल स्वीप एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वदीप, निगमायुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा, अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू, अपर कलेक्टर श्री दिनेश कुमार नाग, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज खांडे, अन्य अधिकारी कर्मचारी सहित स्कूली छात्र छात्राओं ने रैली में शामिल होकर नगरवासियों को मतदाता जागरूकता हेतु प्रोत्साहित किया। एसडीएम कोरबा श्रीमती सीमा पात्रे ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली शहर जिला कार्यालय से निकलकर शहर के कोसाबाड़ी, सुभाष चौक घंटा घर जैसे मुख्य मार्गो से होते हुए मिनी माता गर्ल्स महाविद्यालय में समाप्त हुई। जहाँ उपस्थित सभी अधिकारी कर्मचारी व छात्र छात्राओं को शपथ दिलाई गई। स/सुरजीत

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन