Thursday 22nd of October 2026

ब्रेकिंग

रबी में तिलहन का रकबा दोगुना करने के निर्देश।

जाली नोट चलाने वाले विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा।

Victory of Good over Evil: Dussehra Celebrated with Fervour in Rajouri-Poonch.

Live Hand Grenade Found Near Hanuman Temple in Rajouri, Police Seize Explosive

जवारा कलश विसर्जन के साथ माँ सर्वमंगला देवी मंदिर में शारदीय नवरात्रि सम्पन्न।

: विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कोरबा द्वारा गीता जयंती पर कोरबा में 1100 युवाओं को त्रिशूल दीक्षा व भव्य शौर्य संचलन का आयोजन हुआ ।।

Vivek Sahu

Tue, Dec 17, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) गीता जयंती के उपलक्ष्य में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा कोरबा जिले में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।   इस कार्यक्रम में 1100 बजरंगियों को त्रिशूल दीक्षा प्रदान की गई साथ ही बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भव्य शौर्य संचलन निकाला । कार्यक्रम के दौरान पूरे कोरबा में हिन्दू समाज ने पुष्प वर्षा कर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का भव्य स्वागत किया। यह आयोजन हिन्दू समाज की एकता और सुरक्षा के प्रति समर्पण को प्रकट करता है। मुख्य अतिथियों की उपस्थिति: कार्यक्रम में रायपुर से विश्व हिंदू परिषद के प्रांत कार्याध्यक्ष श्री चंद्रशेखर वर्मा, प्रांत सह मंत्री श्री घनश्याम चौधरी, और अखिल भारतीय संत समिति के संगठन मंत्री त्रिवेणी महाराज विशेष रूप से उपस्थित रहे।   कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री अमरजीत सिंह ने की, जिन्होंने सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया। हिंदू समाज में विश्वास की स्थापना: शौर्य संचलन में जिले के सभी प्रखंडों से आए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया, जिससे हिन्दू समाज के मन में विश्वास जागृत हुआ कि हिंदू विरोधी ताकतों से समाज की रक्षा के लिए बजरंग दल सदैव ढाल बनकर खड़ा है। बजरंग दल का समर्पण: बजरंग दल के सभी दायित्ववान कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सक्रिय योगदान दिया। इस आयोजन में शामिल हुए समस्त हिन्दू समाज और कार्यकर्ताओं का विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के अधिकारीगणों ने आभार व्यक्त किया। विश्व हिंदू परिषद का संदेश: कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि हिन्दू समाज की रक्षा, एकता, और गौरव को बनाए रखना ही बजरंग दल का मुख्य उद्देश्य है।   त्रिशूल दीक्षा और शौर्य संचलन हिन्दू समाज में जागरूकता और साहस भरने का एक प्रयास है। जारीकर्ता: विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला कोरबा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन