Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

मासूम की हत्यारे को सजा दिलाने टीम बनाकर करेंगे मदद - नूतन सिंह ठाकुर

नाबालिग बालिका के अपहरण एवं हत्या के गंभीर प्रकरण का कोरबा पुलिस ने किया खुलासा।

शराब रेड कार्रवाई के दौरान शासकीय कार्य में बाधा डालना पड़ा भारी, तीन महिला और एक युवक सहित चार आरोपी गिरफ्तार

रजगामार में 7 वर्षीय बालिका की हत्या पर सांसद ने जताया गहरा दुख, एसपी से की चर्चा; फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग।

कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने कोरबा रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, बुजुर्गों

: उरगा पुलिस को हत्या के आरोपी को पकड़ने में मिली सफलता

Vivek Sahu

Wed, Oct 30, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान )मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्राथी मधुसिंह मरावी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका भतीजा मृतक जीवराखन सिंह आय दिन शराब पीकर परिवार वालो से मारपीट लड़ाई झगड़ा करता था।   , जिस वजह से इसकी पत्नि अपने बच्चे को लेकर तीन वर्षो से अपने मायके में रह रही है, और मृतक के पिता मानसिंह और मॉ भगवती मृतक से तंग आकर जम्मू कश्मीर कमाने खाने चले जाते है।   जब भी वापस आते है मृतक पैसों की मांग कर प्रताड़ित करता है दिनांक 28.10.2024 को रात्रि 10:00 बजे जीवराखन शराब पीकर हाथ में लोहे का सब्बल लेकर घर आया । और अपने पिता मानसिंह को गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मारने के लिए बढ़ रहा था तभी मृतक का चाचा मधु सिंह बीच बचाव किया, तब मृतक अपने चाचा मधु सिंह को लोहे के सब्बल से पैर में मारा तब मानसिंह गुस्सा हो गया और जीवराखन के हाथ से सब्बल छिनकर मृतक के सिर में 3-4 बार प्रहार कर दिया। जिससे मृतक का खोपड़ी फट गया और मृतक मौके पर ही मर गया। जिस पर प्रथम सूचना पत्र दर्ज कर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को घटना से अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिध्दार्थ तिवारी, अति० पुलिस अधीक्षक महोदय यु.बी. एस. चौहान, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री भूषण एक्का के मार्ग दर्शन पर एवं दिशा निर्देश पर एफएसएल टीम के साथ घटना स्थल निरीक्षण किया गया मर्ग पंचनामा कार्यवाही के बाद आरोपी से पूछ ताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने पर घटना में प्रयुक्त लोहे का सब्बल जप्त किया गया है। ।आरोपी के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार किया गया है जिसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर निरीक्षक युवराज तिवारी, सउनि परमेश्वर गुप्ता प्रआर 181 सुनील पाण्डेय, प्रआर लखन कुर्रे, आरक्षक राजकुमार साहू, नरेश कंवर, नितेश तिवारी, महासिंह सिदार, प्रेमसाहू एवं पुष्पेन्द्र खूंटे की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन