Friday 23rd of October 2026

ब्रेकिंग

मासूम की हत्यारे को सजा दिलाने टीम बनाकर करेंगे मदद - नूतन सिंह ठाकुर

नाबालिग बालिका के अपहरण एवं हत्या के गंभीर प्रकरण का कोरबा पुलिस ने किया खुलासा।

शराब रेड कार्रवाई के दौरान शासकीय कार्य में बाधा डालना पड़ा भारी, तीन महिला और एक युवक सहित चार आरोपी गिरफ्तार

रजगामार में 7 वर्षीय बालिका की हत्या पर सांसद ने जताया गहरा दुख, एसपी से की चर्चा; फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग।

कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने कोरबा रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, बुजुर्गों

कोरबा : नाबालिग बालिका के अपहरण एवं हत्या के गंभीर प्रकरण का कोरबा पुलिस ने किया खुलासा।

नाबालिग बालिका के अपहरण एवं हत्या के गंभीर प्रकरण का कोरबा पुलिस ने किया खुलासा।

शव मिलने के 12 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार।

सीसीटीवी फुटेज, लास्ट सीन थ्योरी एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा।

दिनांक( दैनिक न्यूज उड़ान) को रजगामार क्षेत्र से नाबालिग बालिका लापता हो गई थी।

परिजनों की सूचना पर कोरबा पुलिस द्वारा तत्काल BNS की धारा 137(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर बालिका की तलाश प्रारंभ की गई।

( देखा वीडियो )

https://youtube.com/shorts/MIk284FhNgU?si=UraQw9Iw5oVYFtdj

https://youtube.com/shorts/eQ-tROsJ6q4?si=O1mvb2eyH6YgF2bl

लगातार सर्चिंग के दौरान दिनांक 22 अक्टूबर 2026 को रजगामार पुरानी बस्ती के पीछे पुराने ईंट-भट्ठे के समीप जंगल में बालिका का शव बरामद हुआ।

जांच के दौरान प्रकरण में BNS की धारा 103(1), 66 एवं पॉक्सो अधिनियम की धारा 4, 6 जोड़ी गई।

सीसीटीवी फुटेज, लास्ट सीन थ्योरी एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही अमित चौहान की पहचान कर तलाश की गई।

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को बागो थाना क्षेत्र के सुदूर जंगल से गिरफ्तार किया।

प्रकरण में तकनीकी साक्ष्यों, पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं डॉक्टरी मुलाहिजा के पश्चात पुलिस द्वारा वैधानिक अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

कोरबा पुलिस

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन