Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

मासूम की हत्यारे को सजा दिलाने टीम बनाकर करेंगे मदद - नूतन सिंह ठाकुर

नाबालिग बालिका के अपहरण एवं हत्या के गंभीर प्रकरण का कोरबा पुलिस ने किया खुलासा।

शराब रेड कार्रवाई के दौरान शासकीय कार्य में बाधा डालना पड़ा भारी, तीन महिला और एक युवक सहित चार आरोपी गिरफ्तार

रजगामार में 7 वर्षीय बालिका की हत्या पर सांसद ने जताया गहरा दुख, एसपी से की चर्चा; फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग।

कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने कोरबा रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, बुजुर्गों

: मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत जिले में शिलाफलकम, पंचप्रण, वसुधा वंदन, ध्वजारोहण जैसे कार्यक्रम हुए आयोजित

Vivek Sahu

Sun, Aug 20, 2023
कोरबा मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत जिले में शहरी क्षेत्र से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जनपद एवं ग्राम पंचायतों में शिलाफलकम स्थापना, पंचप्रण, वसुधा वंदन, ध्वजारोहण आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वदीप ने सर्व जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा को निर्देशित किया है कि मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत सभी कार्यक्रमों का क्रियान्वयन किया जाए। ग्राम पंचायतों में वसुधा वंदन कार्यक्रम आयोजित किया जाए। जिसके तहत सभी ग्राम पंचायतों में 75 पौधों का रोपण किया जाए। यह पौधरोपण स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में ग्राम पंचायतों में किया जा रहा है। मनरेगा के तहत निर्मित अमृत सरोवर की मेड़ पर, शासकीय स्कूल-शालाओं के परिसर में पौधरोपण किया गया। पौधरोपण के लिए जनपद पंचायत करतला ग्राम पंचायत घटाद्वारी, लबेद, बिरतरई, कुरूडीह आदि ग्राम पंचायतों में पौधरोपण किया गया। 75-75 फलदार, छायादार पौधे- आम, जामुन, कटहल, अमरूद, आंवला, नीम, बरगद, बेल, पीपल आदि का पौधरोपण किया गया। इसके साथ ही ग्राम पंचायत के द्वारा पौधों के सुरक्षा के लिए संकल्प लिया गया। अपना बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानी एवं वीरों की स्मृति में ग्राम पंचायतों में शिलाफलक स्थापित किए गए। इसके साथ ही ग्रामीणों द्वारा अमृत सरोवर के समीप शाला परिसर में पंचप्रण की शपथ ली गई। ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों के द्वारा मुट्ठी भर मिट्टी या मिट्टी का दीया का लेकर पंचप्रण की शपथ - विकसित भारत का सपना को साकार करना, सभी प्रकार के गुलाम मानसिकता का उन्मूलन करना, अपनी यशस्वी परंपराओं पर गर्व करना एवं उन्हें सुरक्षित रखना, देश की एकता एवं अखंडता पर कार्य करना, देश की और हमारे अटूट कर्तव्यों की पुष्टि करने की शपथ ली गई। शपथ के साथ ही सेल्फी ली गई। स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवर स्थल पर ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान किया गया। इसके साथ ही स्कूलों में बच्चों के लिए चित्रकला, रंगोली, पारंपरिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन