Thursday 22nd of October 2026

ब्रेकिंग

रबी में तिलहन का रकबा दोगुना करने के निर्देश।

जाली नोट चलाने वाले विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा।

Victory of Good over Evil: Dussehra Celebrated with Fervour in Rajouri-Poonch.

Live Hand Grenade Found Near Hanuman Temple in Rajouri, Police Seize Explosive

जवारा कलश विसर्जन के साथ माँ सर्वमंगला देवी मंदिर में शारदीय नवरात्रि सम्पन्न।

: वार्ड क्र. 23 रविशंकर नगर में 188.54 लाख के सड़क डामरीकरण एवं नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया राजस्व मंत्री ने।

Vivek Sahu

Fri, May 5, 2023

कोरबा। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने वार्ड क्र. 23 के विभिन्न स्थानों में 01 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से तैयार होने वाली बी.टी.रोड, नाली तथा सड़क मरम्मत कार्य का भूमिपूजन मुख्य अतिथि के रूप में किया।

भूमिपूजन कार्यक्रम की गेस्ट आफ आनर कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत के द्वारा की गई,।

वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर राजकिशोर प्रसाद ने की एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सभापति श्री श्यामसुंदर सोनी के साथ ही मेयर इन काउंसिल के सदस्यगण, पार्षदगण, एल्डरमेन व आम नागरिकगण उपस्थित थे।

नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वार्ड क्र. 23 कपिलेश्वर मंदिर के समीप वार्ड क्रमांक 23 अन्तर्गत विजया अपार्टमेंट से पुष्प विहार तक बी.टी. रोड़ एवं नाली का निर्माण कार्य लागत रुपये 97.63 लाख, वार्ड क्रमांक 23 आर.एस.एस. नगर जोन अन्तर्गत मेग्जीनभाठा से बिरसामुंडा नगर तक बी.टी. रोड का निर्माण कार्य लागत रुपये 70.79 लाख तथा रविशंकर शुक्ल नगर चौक से दादर चौक तक डामरीकृत सड़को का मरम्मत कार्य लागत रुपये 20.12 लाख इस प्रकार से कुल 188.54 लाख रूपये की लागत वाली शिलान्यास पट्टिका का अनावरण करते हुए माननीय राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि विगत कार्यकाल में जो कार्य नहीं हुए वह सभी कार्य चाहे वह सड़क हो, शिक्षा के क्षेत्र में अंग्रेजी माध्यम में आत्मानंद स्कूल-कालेज का निर्माण हो, चिकित्सा के क्षेत्र में कोरबा में मेडिकल कालेज खुलवाना हो, सड़कों की मरम्मत अथवा नई फोरलेन सड़कों का निर्माण जैसे कुसमुण्डा मार्ग, दर्री से गोपालपुर तक सड़क मार्ग की सड़क के अतिरिक्त कई प्रकार की जनसमस्याओं से हमारी सरकार ने आमजनता को निजात दिलवाई है और हमारी सरकार द्वारा नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डो में भी सड़क डामरीकरण कार्य पूर्ण कराया जा रहा है, कोई भी वार्ड सड़क डामरीकरण कार्य से अछूता नहीं है।

सरकार के साढे़ चार वर्ष के कार्यकाल में जनहितैषी कार्यो पर ध्यान देते हुये विकास कार्य कराए गए हैं, जिसका लाभ क्षेत्रवासी एवं प्रदेश की जनता को मिल रहा है।

कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने अपने उद्बोधन मंें प्रत्येक वार्डो में सड़कों का डामरीकरण के कराये जा रहे कार्यो तथा आमजनता को मूलभूत सुविधाएं प्रदान कराने हेतु राजस्व मंत्री एवं महापौर को बधाई दी।

महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि सड़क डामरीकरण एवं नाली निर्माण कार्यो के निर्धारित मापदण्डों का पालन करते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्य किए जाएं, इसके लिये अधिकारियों व निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया, उन्होंने कहा कि राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल एवं सांसद ज्योत्सना महंत के मार्गदर्शन में सड़कों के साथ-साथ वार्ड व निगम क्षेत्र की समस्त बस्तियों में विभिन्न विकास कार्यो पर भी विशेष फोकस किया जा रहा है।

इस अवसर पर सभापति श्यामसुंदर सोनी के साथ ही मेयर इन काउंसिल सदस्य सपना चौहान, एल्डरमेन अभिनव तिवारी, रूपा मिश्रा, हरिश परसाई, संतोष राठौर, अर्चना उपाध्याय, कुसुम द्विवेदी, राकेश पंकज, संजू अग्रवाल, सीताराम चौहान, सुनील पाटले, श्रवणकुमार, आर.सी.मिश्रा, सुनील शर्मा, अशोक लोध, विजय यादव, बृजभूषण प्रसाद, पवन विश्वकर्मा, सुनीता तिग्गा, अरुण यादव, गीता गभेल, ममता अग्रवाल, सुनील निर्मलकर, शशि अग्रवाल, राजन बर्नवाल,भावना जायसवाल,सत्यनारायण सिंह, के.के.सिंह, श्रवण कुमार बरनवाल, आर.सी.मिश्रा, रामखिलावन, मोहन लाल तिवारी, रमेश गुप्ता, संजय दुबे, बी.आर.दास, एस.एन.बरोई, सेवक लाल मंडावी,एस.के. पलेरिया, प्रेमलता शर्मा, निरु राय, मीना ठाकुर, प्रियंका वर्मा, रीता जायसवाल, विदीशा बर्नवाल, सुनीता मोदी, नेहा चौधरी, पूजा गुप्ता, कविता शाह आदि के साथ वार्डवासी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन