Friday 23rd of October 2026

ब्रेकिंग

युवा उड़ान 2026 - युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और संकल्प से साकार होगा विकसित भारत का सपना।

तीन दृष्टिबाधित भाई-बहनों के जीवन में भरे खुशियों के सुर। कलेक्टर ने किया वादा और दो सप्ताह में पूरा किया अपना संकल्प।

उद्योग मंत्री ने बरेठ समाज के सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण।

ब्रेकिंग लापता मासूम की लाश मिली,मौत बनी रहस्यमय।

रबी में तिलहन का रकबा दोगुना करने के निर्देश।

: महापौर पहुंचे कोतवाली, हितानन्द पर मामला दर्ज कराने, मामला सरगर्म

Vivek Sahu

Sat, May 20, 2023

कोरबा- धरम निर्मले वार्ड क्रमांक 6 के पार्षद ने आज कोतवाली थाना पहुंचकर के एफ आई आर दर्ज करने की मांग की। साथ में महापौर राज किशोर प्रसाद और अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे। उन्होंने अपने शिकायत में लिखा है कि इतवारी बाजार के पास चित्रा टाकिज के सामने मेरे द्वारा अधोसंरचना मद तहत दिए गए प्रस्ताव पर सियान सदन का निर्माण नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा किया गया, जिसमें बुजुगों के मांग पर भारत के राष्ट्रीय तिरंगा
कलर की पट्टिका बनाकर सियान सदन अंकित किया गया था जिसका विरोध करते हुए नेता प्रतिपक्ष नगर पालिक निगम कोरबा हितानन्द अग्रवाल के द्वारा निगम अधिकारियों के ऊपर अनुचित दबाव डालकर उक्त तिरंगा पट्टिका को मिटा दिया गया।

हिता नन्द के द्वारा मिडिया में तिरंगा जो कि राष्ट्रीय एकता एवं भाईचारा का प्रतीक है, का अपमान किया है। उपरोक्त स्थल में पूर्व में तिरंगा कलर पुताई की गई थी। इसके पूर्व में भी कोहड़िया स्थित नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा निर्मित यात्री प्रतिक्षालय में भी तिरंगा कलर की पुताई की गई है और संपूर्ण शहर ही नहीं छत्तीसगढ़ प्रदेश में तिरंगा कलर की स्ट्रीप लाईट लगाकर शहर को रोशन किया गया है। हितानन्द अग्रवाल एवं उसके कुछ पार्षद शहर के अन्दर आपसी भाईचारा एवं राष्ट्रीय एकता को बाधित करना चाहते हैं तथा दुष्प्रचार कर राजनीति कर रहे है ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन