Thursday 22nd of October 2026

ब्रेकिंग

रबी में तिलहन का रकबा दोगुना करने के निर्देश।

जाली नोट चलाने वाले विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा।

Victory of Good over Evil: Dussehra Celebrated with Fervour in Rajouri-Poonch.

Live Hand Grenade Found Near Hanuman Temple in Rajouri, Police Seize Explosive

जवारा कलश विसर्जन के साथ माँ सर्वमंगला देवी मंदिर में शारदीय नवरात्रि सम्पन्न।

: भाजपा के महापौर प्रत्याशी के चुनावी कार्यालय का हुआ शुभारम्भ।

Vivek Sahu

Sat, Feb 1, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान) नगर विधायक, वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन, महापौर प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत, प्रदेश मंत्री विकास महतो, जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा टीपी नगर में भाजपा महापौर प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत के चुनाव कार्यालय का शुक्रवार को उद्घाटन किया गया।   इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाने का आह्वान किया। मंत्री श्री देवांगन ने सभी कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियों को वार्ड, बूथ के हर घऱ जाकर सिर्फ एक साल में भाजपा सरकार की योजनाओं और कांग्रेस की 10 साल में विफलता को लेकर जाँए, हमको हर बूथ जितना हैं हर वार्ड जितना है।   इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने कहा की बहुत हर्ष का विषय है की विधानसभा चुनाव में जो कार्यालय ऐतिहासिक जीत का साक्षी बना उसी जगह पर आज महापौर प्रत्याशी का चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया जा रहा है। निश्चित तौर पर इस चुनाव में भी प्रचंड मतों से भाजपा को जीत मिलेगी। इसी तरह भाजपा महापौर प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि मैं बहुत सौभाग्यशाली हूं की एक सामान्य से कार्यकर्ता को पार्टी ने महापौर का प्रत्याशी बनाया है, और टिकट की घोषणा के बाद सिर्फ तीन दिनों में आपका आशीर्वाद और अपार समर्थन आप सभी से मुझे मिल रहा है।   इस अवसर पर प्रमुख तौर पर राजेंद्र अग्रवाल, नवीन पटेल, प्रफुल्ल तिवारी, नरेंद्र देवांगन, संतोष देवांगन, जोगेश लांबा, अशोक चावलानी, पंकज सोनी, सरजू अजय, दीपा राठौर, योगेश जैन, उमा भारती सराफ, मीना शर्मा, रुक्मणि नायर समेत अधिक संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन