Monday 19th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाना हम सभी का लक्ष्य:मंत्री श्री लखनलाल देवांगन।

राहगीर से मोबाइल एवं नगदी झपटकर फरार होने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

पारंपरिक वस्तुओं से सजा बालकोनगर का दुर्गा पूजा पंडाल, अतीत की यादों को करेगा जीवंत।

धनंजय कुमार नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित ।

कोरबा के मां सर्वमंगला मंदिर परिसर में निकला नाग, नवरात्रि के दौरान दिखे कोबरा को देख श्रद्धालुओं में कौतूहल, वन विभाग औ

: अजगर ने निगली दो मुर्गियां वही एक को मार कर छोड़ दिया, वन्यजीव प्रेमी जितेंद्र सारथी ने किया अजगर का रेस्क्यू।

Vivek Sahu

Tue, Sep 2, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान )कोरबा जिले के पोड़ीबाहर में रहने वाले अली का पूरा परिवार रात्रि के 9.30 बजे के आस पास उस वक्त दहशत में आ गया ।   जब उन्होंने पाले हुए मुर्गीयो को दाना देने गए और एक मुर्गी मारी हुई मिली जबकि दो मुर्गी गिनती में कम मिली वही एक किनारे में एक विशाल काय अजगर को कुंडली मार कर बैठे हुए देखा।   इस बात को समझते देर नहीं लगी कि अजगर ने ही दो मुर्गियों को निगल लिया है एक को कुंडली मार कर मार दिया होगा। अजगर उसको निगल नहीं पाया था संभवतः ऐसा दृश्य देख कर लोगों सांप को मारना ही बेहतर समझते हैं पर अब लोगों में सांपों के प्रति प्रेम या वन्य जीवों के प्रति दया भी होने के कारण लोग मारने के बजाए रेस्क्यू कर के दूर छोड़ देना ज्यादा सही मानते हैं।   इसी कड़ी में पोड़ीबाहर के अली ने इसकी जानकारी तत्काल कोरबा जिले के वन्य जीव प्रेमी जितेंद्र सारथी को दिया फिर कुछ ही देर में जितेंद्र सारथी घटना स्थल पर पहुंच कर अजगर को सुरक्षित रेस्क्यु कर थैले में डाला।   जिसके बाद घर वालों ने राहत भरी सांस लिया और जितेंद्र सारथी का धन्यवाद् ज्ञापित किया फिर उसे सुरक्षित प्राकृतिक रहवास जंगल में छोड़ दिया गया। वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम कोरबा हेल्प लाइन नंबर 8817534455,7999622151

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन