Sunday 18th of October 2026

ब्रेकिंग

पारंपरिक वस्तुओं से सजा बालकोनगर का दुर्गा पूजा पंडाल, अतीत की यादों को करेगा जीवंत।

धनंजय कुमार नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित ।

कोरबा के मां सर्वमंगला मंदिर परिसर में निकला नाग, नवरात्रि के दौरान दिखे कोबरा को देख श्रद्धालुओं में कौतूहल, वन विभाग औ

त्योहार सीजन में सड़क पर ट्रेलर खड़े कर यातायात बाधित करने वालों पर कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

रक्षा संवाददाता पाठ्यक्रम पूरा करने पर पत्रकार सुमित भार्गव सम्मानित

: बंदर की करेंट के चपेट में आने से हुई मौत, वन विभाग एवं नोवा नेचर की टीम ने किया विधि विधान से अंतिम संस्कार।

Vivek Sahu

Wed, Jul 9, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान )कोरबा जिले के रामपुर सिंचाई कॉलोनी में लोग उस समय सख्ते में आ गए जब दो बंदर पेड़ के ऊपर उछल कूद कर रहे थे और देखते ही देखते एक बंदर अचानक 11 केवी के चपेट में आ गया और नीचे जमीन के गिर गया लोग कुछ समझ पाते तब तक बंदर की मृत्यु हो चुकी थी।   आखिरकार इसकी जानकारी वन विभाग को दिया गया फिर मौके स्थल पर वन विभाग एवं नोवा नेचर की टीम पहुंची और आस पास के के लोगों से पहले घटना की जानकारी लिया फिर लोगों ने बताया दो बंदर आपस में खेल रहे थे तभी एक बंदर खंभे में चढ़ गया और करेंट के चपेट में आ गया जिसके कारण उसकी मौत हो गई।   फिर पंचनामा के पश्चात उसको कपड़े में ढक कर रखा फिर पूरे विधि विधान से पूजा पाठ कर फूल नारियल दीप जलाकर अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें वन रक्षक कमलेश कुम्हार, अर्जुन कंवर, नोवा नेचर से जितेंद्र सारथी, मयंक बख्शी, साथ ही वन विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। आस पास के लोगों ने बताया जब एक बंदर की मृत्यु हो गई तब दूसरा बंदर लगातार उसके पास आकर उठाने की कोशिश करता रहा यह दृश्य देख कर लोगों की आँखें नम हो गई, साथ ही लोगों ने बंदर के पार्थिक शरीर के माथे में चंदन लगाया और पूजा पाठ किया और गंगा जल पिलाया, यह पल बहुत ही भावुक पल था, समाज में आज भा लोगों में करुणा के साथ जीवो के लिए प्रेम और आस्था हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन