Thursday 22nd of October 2026

ब्रेकिंग

रबी में तिलहन का रकबा दोगुना करने के निर्देश।

जाली नोट चलाने वाले विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा।

Victory of Good over Evil: Dussehra Celebrated with Fervour in Rajouri-Poonch.

Live Hand Grenade Found Near Hanuman Temple in Rajouri, Police Seize Explosive

जवारा कलश विसर्जन के साथ माँ सर्वमंगला देवी मंदिर में शारदीय नवरात्रि सम्पन्न।

: कलेक्टर ने महिला बाल विकास विभाग की बैठक ली, विभागीय कार्यों की गहन समीक्षा।

Vivek Sahu

Fri, Mar 28, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान ) कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज जिला सभागार में महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक ली।   इस दौरान उन्होंने विभागीय योजनाओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी लेकर प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।   उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों पर भर्ती, मध्यम एवं गंभीर कुपोषित बच्चों के लिए पोषण आहार वितरण, सखी, बाल कल्याण समिति सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की। कलेक्टर श्री वसंत ने निर्देश दिए कि जिले में 6 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित किए जाएं।   इसके लिए सीएससी के कम्प्यूटर ऑपरेटर्स के साथ समन्वय कर समय सारणी बनाई जाए ताकि शत-प्रतिशत बच्चों के आधार कार्ड बनाए जा सकें। कलेक्टर ने महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले के बाल संप्रेक्षण गृह,आंगनबाड़ी एवं मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रिया को 15 मई तक पारदर्शिता के साथ पूर्ण किया जाए। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में प्राप्त दावा-आपत्तियों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश भी दिए। मध्यम एवं गंभीर कुपोषित बच्चों को कुपोषण चक्र से बाहर निकालने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि ऐसे बच्चों के घर-घर जाकर माताओं को जागरूक किया जाए और उन्हें अतिरिक्त पौष्टिक आहार समय पर वितरित किया जाए।   कलेक्टर ने विभाग को राज्य स्तर पर अग्रणी स्थान प्राप्त करने हेतु सभी इंडिकेटर्स में परफॉर्मेंस सुधारने के लिए विशेष प्रयास करने को कहा।   कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले सभी आंगनबाड़ी भवनों में आंतरिक एवं बाह्य विद्युत व्यवस्था अनिवार्य की जाए।   कलेक्टर ने जिले में "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" अभियान के तहत की जा रही गतिविधियों, बाल विवाह रोकथाम, सखी वन स्टॉप सेंटर, बाल कल्याण समिति, बाल गृह, बालिका गृह और खुला आश्रय गृह की समीक्षा की।   उन्होंने कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास को समय-समय पर इन संस्थाओं का निरीक्षण करने और नियमित निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने 28 मार्च को कटघोरा में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह की तैयारी करने और पात्र लोगों का चयन कर विवाह संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने महतारी वंदन योजना की भी समीक्षा की।   इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती रेणू प्रकाश, सीडीपीओ सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन