Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

मासूम की हत्यारे को सजा दिलाने टीम बनाकर करेंगे मदद - नूतन सिंह ठाकुर

नाबालिग बालिका के अपहरण एवं हत्या के गंभीर प्रकरण का कोरबा पुलिस ने किया खुलासा।

शराब रेड कार्रवाई के दौरान शासकीय कार्य में बाधा डालना पड़ा भारी, तीन महिला और एक युवक सहित चार आरोपी गिरफ्तार

रजगामार में 7 वर्षीय बालिका की हत्या पर सांसद ने जताया गहरा दुख, एसपी से की चर्चा; फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग।

कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने कोरबा रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, बुजुर्गों

: पिता पर जानलेवा हमला करने वाला अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।

Vivek Sahu

Sat, Oct 19, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान )मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी गुल्जार खान पिता स्व० रमजान खान उम्र-42 वर्ष सा० मुड़ापार रवि स्वीट्स के पीछे चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा के द्वारा चौकी उपस्थित आकर प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराया कि इसका दो लड़का है सबसे बड़ा अरमान उर्फ मुंडा हैं उसके बाद सलमान खान है।   इसका बड़ा बेटा अरमान खान उर्फ मुंडा आदतन शराबी किस्म का व्यक्ति है जो अक्सर शराब के नशे में वाद-विवाद करते रहता है।   दिनांक 16.10.2024 को दोपहर 02.00 बजे के आसपास शराब के नशे में मोहल्ले में गाली गलौच कर रहा था।   जिसे यह गाली गलौच करने के लिए मना किया तो वह शराब के नशे में तुम कौन होते मना करने वाले की बात कहते हुए इसे जान सहित मारने के नियत से अपने हाथ में रखे स्टील के गिलास में इसके सिर में प्राण घातक हमला कर दिया।   जिससे इसके सिर फट गया और खून निकल रहा है का रिपोर्ट दर्ज कराया है जो प्रार्थी के रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। प्रकरण की गम्भीरता पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा (रा०पु०से०) एवं श्रीमान् नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भूषण एक्का (रा०पु०से०) को अवगत कराया, प्राप्त के निर्देश के विवेचना कार्यवाही कर आरोपी की पता तलाश हेतु क्षेत्र में मुखबीर को सक्रिय किया गया, मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार आरोपी पुत्र अरमान खान उर्फ मुंडा का फरार होने के पूर्व मुड़ापार बाजार पसरा के पकड़ा गया है जिसके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त स्टिल का गिलास को जप्त किया जाकर आरोपी को धारा सदर विधिवत् गिरफ्तार न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।   उक्त कार्यवाही में निरीक्षक एम०बी० पटेल थाना प्रभारी कोतवाली के कुशल मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी नवीन पटेल के नेतृत्व में, सउनि अमज जायसवाल, आर० गंगा राम डांडे, संजय सिंह, संजय रात्रे प्रदीप राठौर एवं अन्य स्टाफ के द्वारा की गयी कार्यवाही। आरोपी का नाम- अरमान खान उर्फ मुंडा पिता गुल्जार खान उम्र 22 वर्ष सा० मुड़ापार रवि स्वीट्स के पीछे चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन