Thursday 22nd of October 2026

ब्रेकिंग

रबी में तिलहन का रकबा दोगुना करने के निर्देश।

जाली नोट चलाने वाले विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा।

Victory of Good over Evil: Dussehra Celebrated with Fervour in Rajouri-Poonch.

Live Hand Grenade Found Near Hanuman Temple in Rajouri, Police Seize Explosive

जवारा कलश विसर्जन के साथ माँ सर्वमंगला देवी मंदिर में शारदीय नवरात्रि सम्पन्न।

: सराफा करोबारी की हत्या का फरार मास्टरमाइंड आरोपी सूरज पूरी गोस्वामी को मुंबई से पकड़ा गया।

Vivek Sahu

Tue, Jan 14, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान )सराफा कारोबारी की नृशंस हत्या कांड में फरार मास्टर माइंड आरोपी सूरज पूरी गोस्वामी को मुम्बई पुलिस की मदद से कोरबा पुलिस को मिली सफलता।   थाना सिविल लाईन के अपराध कमांक 12/2025 धारा 103 (1), 307, 309(4), 332 (क), 333 बी.एन.एस के प्रकरण में 02 अभियुक्तों क्रमशः आकाश पुरी गोस्वामी एवं मोहन मिंज को दिनांक 12.01.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था । जबकि घटना का मास्टर माइंड सूरज पुरी गोस्वामी पिता जगदीश पुरी गोस्वामी उम्र 28 वर्ष निवासी मकान नं 107, कुआभठ्ठा चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा फरार हो गया था। फरार आरोपी के संबंध में जिसकी पतासाजी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें उसकी पत्तासाजी कर रही थी कि पुलिस को विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि वह पकड़े जाने के डर से मुम्बई भाग गया है। इस सूचना पर मुम्बई पुलिस से मदद लेकर निरीक्षक युवराज तिवारी थाना प्रभारी उरगा, उप. निरी. प्रेमचंद साहू थाना प्रभारी दीपका के नेतृत्व वाली टीम ने मुम्बई जाकर आरोपी सूरज पुरी गोस्वामी का माननीय त्रितीय न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी, पनवेल मुम्बई से दिनांक 15.01.2025 तक की अवधि के ट्रांजिट रिमांड पर दिनांक 14.01.2025 को कोरबा लाया गया जिसे कोरबा के संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत कर पुलिस रिमांड प्राप्त कर घटना में प्रयुक्त आलाजरब एवं घटना से संबंधित वस्तुओं आदि की जप्ती की जाती है।   सूरज पुरी गोस्वामी ने पूछताछ में बताया कि इसकी तथा इसके भाई आकाश पुरी की आर्थिक स्थिति खराब थी कही काम नही मिल रहा था आकाश पुरी ने नयी बुलेट खरीदी थी जिसकी किश्त भी नही पटा पा रहा था इन सब आर्थिक तंगी के कारण लूट पाट की योजना बनाई और वारदात करते समय पहचान लिये जाने के कारण गोपाल राय सोनी की हत्या कर देना बताया।   कोरबा पुलिस के द्वारा माइक्रो फाइनेंस बैंक के रिकवरी एजेंटों पर 24 घंटे के भीतर 07 मामला किया गया दर्ज। सातों मामलों में माइक्रो फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट को किया गया गिरफ्तार। निवेशकों को गाली गुप्ता अभद्र टिप्पणी करने वाले माइक्रो फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंटों पर की गई कार्यवाही। पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी, अति० पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान, अनुविभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में सभी थाना/चौकी को निर्देशित किया गया है कि माइक्रो फाइनेंस कंपनी द्वारा निवेशकों के द्वारा पैसा इन्वेस्ट किया गया जिसमें फ्लोरा मैक्स कंपनी के द्वारा निवेशकों के रकम निवेशित कराया गया था जिसमें माइक्रोफाइनेंस कंपनी के द्वारा रकम दिया गया था। पीड़ित व्यक्तियों को माइक्रोफाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट के द्वारा निवेशकों को परेशान किया जा रहा था जिनकी शिकायत पर पुलिस द्वारा संज्ञान लेते हुए विधिवत कार्यवाही की गई।   जिसमें माइक्रोफाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट द्वारा निवेशकों को डरा धमका कर पैसे की मांग कर रहे थे जिस पर विभिन्न थाना/चौकी में अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया है उन्हें नई कभी रक्षा में भेजा गया है।   विगत 24 घंटे के अंदर थाना एवं चौकी में निवेशकों द्वारा शिकायत प्राप्त हुआ कि माइक्रो फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट द्वारा निवेशकों को डरा धमका कर पैसे की मांग कर रहे हैं और उन्हें अभद्र गाली गलौज भी कर रहे हैं जिस पर कोरबा पुलिस के द्वारा माइक्रो फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंटों को विभिन्न धाराओं के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है।   कोरबा पुलिस के द्वारा 24 घंटे के अंदर थाना करतला के दो मामले, थाना पाली, थाना उरगा, थाना कटघोरा, चौकी राजगामार में माइक्रो फाइनेंस कंपनी के संचालकों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर नई कवि अभिरक्षा में भेजा गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन