Thursday 22nd of October 2026

ब्रेकिंग

रबी में तिलहन का रकबा दोगुना करने के निर्देश।

जाली नोट चलाने वाले विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा।

Victory of Good over Evil: Dussehra Celebrated with Fervour in Rajouri-Poonch.

Live Hand Grenade Found Near Hanuman Temple in Rajouri, Police Seize Explosive

जवारा कलश विसर्जन के साथ माँ सर्वमंगला देवी मंदिर में शारदीय नवरात्रि सम्पन्न।

: न्यू एरा प्रोगेसिव विद्यालय की विद्यार्थियों ने दी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति।

Vivek Sahu

Sun, Jan 12, 2025
कोरबा ( न्यूज उड़ान )मकर संक्रांति जिसे अलग-अलग राज्यों में लोहड़ी,पोंगल आदि के नाम से जाना जाता है इस अवसर पर कल्चरल क्लब के विद्यार्थियों ने श्रीमती राशि निगम, श्रीमती सिम्मी विजय राज, सुश्री वंदना यादव एवं सुश्री अदिति के निर्देशन में अलग-अलग क्षेत्र की भाषा के अलग अलग क्षेत्र की वेशभूषा धारण करके तथा विभिन्न क्षेत्र के व्यंजनों से सजी थाली को प्रस्तुत करते हुए विद्यालय के कोने-कोने में उमंग का वातावरण स्थापित किया।   बच्चों ने बहुत ही सुंदर सजीले परिधान पहनकर बहुत ही मनमोहक प्रस्तुति दी। बच्चों ने स्कूल प्रांगण में पतंग भी उड़ाया,पतंग उड़ाना उत्साह बढ़ाता है, समुदायों को उत्सव की भावना में एक साथ लाता है। साथ ही इन्होंने मकर संक्रांति को जीवंत बना दिया उनके चेहरे में एक अलग प्रसन्नता और अपने देश की इस सांस्कृतिक उत्सव को अलग तरीके से प्रस्तुत करने की जो कोशिश की उसके लिए पूरा विद्यालय परिवार ने उनकी प्रशंसा की और उन्हें भविष्य में भी विभिन्न संस्कृतियों में राष्ट्रीय एकता का परिचय प्रस्तुत करने के लिए उत्साहित किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन