Thursday 22nd of October 2026

ब्रेकिंग

रबी में तिलहन का रकबा दोगुना करने के निर्देश।

जाली नोट चलाने वाले विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा।

Victory of Good over Evil: Dussehra Celebrated with Fervour in Rajouri-Poonch.

Live Hand Grenade Found Near Hanuman Temple in Rajouri, Police Seize Explosive

जवारा कलश विसर्जन के साथ माँ सर्वमंगला देवी मंदिर में शारदीय नवरात्रि सम्पन्न।

: कोरबा पुलिस का विशेष अभियान – सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्यवाही।

Vivek Sahu

Wed, Jan 22, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान) पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के निर्देशन में एवं यातायात एवं क्राइम प्रभारी श्री रविन्द्र कुमार मीना (भा.पु.से.) के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन एवं सड़क सुरक्षा के मद्देनजर विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने, ओवरस्पीडिंग, नशे की हालत में वाहन चलाने (Drunk & Drive), बिना हेलमेट/सीट बेल्ट के वाहन चलाने जैसी लापरवाहियों पर कार्रवाई की गई। साथ ही, सड़कों पर व्हाइट पेंट एवं रेडियम पट्टीकरण (Reflective Marking) अभियान भी चलाया जा रहा है। ताकि रात के समय वाहन चालकों को सड़क मार्ग बेहतर ढंग से दिख सके और दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके। नाबालिगों के वाहन चलाने पर कार्रवाई: 7 मामलों में नाबालिग द्वार मोटर वाहन चलाने पर चालानी कारवाही की गई। ओवरस्पीडिंग पर सख्ती:14 लोगो पर निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वालों पर चालान किया गया। जनवरी माह मे अभी तक कुल 108 लोगो पर ओवरस्पीडिंग पर कारवाही हो चुकी हैं। ड्रंक एंड ड्राइव पर कड़ा शिकंजा: शराब पीकर वाहन चलाने 10 लोगो पर 185 MV एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की गई। अभी तक जनवरी माह मे कुल 78 185MV एक्ट के तहत कारवाही हो चुकी है। ✅ सड़क सुरक्षा सुधार अभियान – व्हाइट पेंट एवं रेडियम पट्टीकरण: विशेष अभियान के तहत कोरबा पुलिस ने प्रमुख सड़कों पर सफेद पेंट और रेडियम पट्टीकरण किया जा रहा है जिससे सड़क किनारे एवं डिवाइडर्स रात में स्पष्ट दिखाई दें। इससे खासतौर पर हाईवे और अंधेरे क्षेत्रों में दुर्घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी। जनता से अपील – "यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें" कोरबा पुलिस सभी नागरिकों से सहयोग की अपील करती है: माता-पिता सतर्क रहें! नाबालिग बच्चों को वाहन न दें, यह न केवल उनके जीवन के लिए खतरनाक है, बल्कि कानूनी कार्रवाई का कारण भी बन सकता है। ✔ गति पर नियंत्रण रखें! ओवरस्पीडिंग से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है, जिम्मेदार वाहन चालक बनें। ✔ नशे की हालत में वाहन न चलाएं! अगर कोई व्यक्ति शराब पीकर गाड़ी चला रहा है, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। ✔ हेलमेट और सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से लगाएं! यह न केवल कानूनी नियम है, बल्कि आपकी सुरक्षा के लिए भी बेहद जरूरी है। ✔ सड़क सुरक्षा का ध्यान रखें! रेडियम पट्टियों और रोड मार्किंग का सम्मान करें और सड़क पर सतर्कता बनाए रखें। "आपका सहयोग ही सड़क सुरक्षा की कुंजी है– नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें और दूसरों को भी जागरूक करें!" *कोरबा पुलिस हमेशा आपकी सेवा में तत्पर है। किसी भी यातायात संबंधी समस्या या जानकारी के लिए तुरंत पुलिस हेल्पलाइन पर संपर्क करें।* *"यातायात नियमों का पालन करें – जीवन को सुरक्षित बनाएं!"*

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन