Thursday 22nd of October 2026

ब्रेकिंग

रबी में तिलहन का रकबा दोगुना करने के निर्देश।

जाली नोट चलाने वाले विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा।

Victory of Good over Evil: Dussehra Celebrated with Fervour in Rajouri-Poonch.

Live Hand Grenade Found Near Hanuman Temple in Rajouri, Police Seize Explosive

जवारा कलश विसर्जन के साथ माँ सर्वमंगला देवी मंदिर में शारदीय नवरात्रि सम्पन्न।

: सड़क सुरक्षा माह मे यातायात पुलिस की विशेष पहल।

Vivek Sahu

Thu, Jan 23, 2025
स्कूली बच्चों एवं आम जनता को सड़क सुरक्षा एवं प्राथमिक उपचार की जानकारी। यातायात पुलिस एवं थाना बागों पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश ठाकुर एवं यातायात एवं क्राइम प्रभारी रविंद्र कुमार मीना (भा.पु.से.) के नेतृत्व में सड़क मित्रों को प्रशिक्षण , स्कूली बच्चों एवं आम जनता को सड़क सुरक्षा एवं प्राथमिक उपचार की जानकारी देने हेतु आज दिनांक 22/1/2024विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉ. उमाशंकर (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पोंडी-उपरोड़ा) द्वारा प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण एवं जानकारी दिया गया।   इस कार्यक्रम मे श्री दिनेश लाल (ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, पोंडी-उपरोड़ा) भी उपस्थिति थे। सड़क मित्रों का प्रशिक्षण एवं स्कूली बच्चों को सड़क सुरक्षा की जानकारी: इस कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में त्वरित सहायता प्रदान करने और सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम के मुख्य बिंदु: ✔ सड़क मित्रों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया: सड़क दुर्घटनाओं के दौरान घायलों की त्वरित सहायता के लिए प्राथमिक उपचार, सीपीआर (CPR), रक्तस्राव रोकने, घावों पर पट्टी लगाने और आपातकालीन सहायता बुलाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। सड़क मित्रों को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा उपायों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई, ताकि वे सड़क पर दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने में सहयोग कर सकें। ✔ स्कूली बच्चों को सड़क सुरक्षा एवं प्राथमिक उपचार की जानकारी दी गई: बच्चों को सड़क पार करने के सही तरीके, जेब्रा क्रॉसिंग के उपयोग, ट्रैफिक सिग्नलों के महत्व और गति सीमा के पालन के बारे में जागरूक किया गया। उन्हें आपातकालीन सहायता सेवाओं (108 - एम्बुलेंस, 112 - पुलिस) को सूचित करने की प्रक्रिया भी सिखाई गई। *सड़क मित्रों को हेलमेट वितरण:-* सड़क मित्रों को प्रोत्साहित करने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस द्वारा हेलमेट वितरित किए गए। *हेलमेट वितरण के उद्देश्य:-* ✅ सड़क मित्रों को स्वयं की सुरक्षा हेतु प्रेरित करना तथा दूसरों को भी प्रेरित करना। ✅ सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना। ✅ अन्य नागरिकों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करना। ✅ दुर्घटनाओं में सिर की चोटों को कम करना। *सड़क सुरक्षा हेतु अपील:-* *यातायात पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि:-* ✔ वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट और सीट बेल्ट पहनें। ✔ सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों की सहायता करें और तुरंत 108 (एम्बुलेंस) व 112 (पुलिस) को सूचित करें। ✔ बच्चों को सड़क पर सुरक्षित चलने और यातायात नियमों के बारे में जागरूक करें। ✔ अनावश्यक रफ्तार से बचें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें। ✔ लापरवाहीपूर्वक वाहन न चलाएं और दूसरों को भी जागरूक करें। यह कार्यक्रम सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और सड़क मित्रों एवं स्कूली बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।   यातायात पुलिस भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। *"यातायात नियमों का पालन करे - जीवन को सुरक्षित बनाए"* *कोरबा पुलिस आपकी सेवा में तत्पर*

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन