Monday 19th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाना हम सभी का लक्ष्य:मंत्री श्री लखनलाल देवांगन।

राहगीर से मोबाइल एवं नगदी झपटकर फरार होने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

पारंपरिक वस्तुओं से सजा बालकोनगर का दुर्गा पूजा पंडाल, अतीत की यादों को करेगा जीवंत।

धनंजय कुमार नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित ।

कोरबा के मां सर्वमंगला मंदिर परिसर में निकला नाग, नवरात्रि के दौरान दिखे कोबरा को देख श्रद्धालुओं में कौतूहल, वन विभाग औ

: कोरबा सहित कई जिलों के SP बदले,देखिए लिस्ट

Vivek Sahu

Sat, Jan 28, 2023

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के गृह( पुलिस) विभाग मंत्रालय द्वारा 8 जिलों के पुलिस अधीक्षक बदल दिए गए हैं। 7 आईपीएस व एक राज्य प्रशासनिक सेवा के पुलिस अधिकारी की पदस्थापना में फेरबदल हुआ है। इसमें कोरबा जिला भी प्रभावित है। कोरबा के जिला पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह जिनकी पदस्थापना जुलाई 2022 में कोरबा में हुई थी, उन्हें बिलासपुर का एसपी बनाया गया है।उनके स्थान पर कोरबा के नए एसपी उदय किरण होंगे। बता दें कि तेज तर्रार आईपीएस में गिने जाने वाले उदय किरण इससे पहले कोरबा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व प्रभारी एसपी कार्यरत रह चुके हैं। इनके अलावा बिलासपुर एसपी श्रीमती पारूल माथुर को उप पुलिस महानिरीक्षक एसीबी मुख्यालय रायपुर, रायगढ़ पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा को पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव, एसपी नारायणपुर सदानंद कुमार को पुलिस अधीक्षक रायगढ़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायणपुर पुष्कर शर्मा को पुलिस अधीक्षक नारायणपुर, एएसपी योगेश कुमार पटेल को पुलिस अधीक्षक गौरेला पेंड्रा मरवाही तथा पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव प्रफुल्ल ठाकुर को पुलिस अधीक्षक मुख्य.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन