Thursday 22nd of October 2026

ब्रेकिंग

रबी में तिलहन का रकबा दोगुना करने के निर्देश।

जाली नोट चलाने वाले विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा।

Victory of Good over Evil: Dussehra Celebrated with Fervour in Rajouri-Poonch.

Live Hand Grenade Found Near Hanuman Temple in Rajouri, Police Seize Explosive

जवारा कलश विसर्जन के साथ माँ सर्वमंगला देवी मंदिर में शारदीय नवरात्रि सम्पन्न।

: एनटीपीसी कोरबा और नगर निगम कोरबा के बीच तृतीयक सीवेज जल शोधन संयंत्र की स्थापना के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर।

Vivek Sahu

Wed, Apr 30, 2025
एनटीपीसी कोरबा और नगर निगम कोरबा के बीच तृतीयक सीवेज जल शोधन संयंत्र की स्थापना के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर। जल प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, एनटीपीसी कोरबा और नगर निगम कोरबा के बीच शहर में एक तृतीयक सीवेज जल शोधन संयंत्र (Tertiary Sewage Water Treatment Plant) की स्थापना हेतु स्मृति पत्र (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस उन्नत शोधन संयंत्र की स्थापना के लिए एनटीपीसी ने ₹111 करोड़ की प्रतिबद्धता जताई है, जिससे शुद्ध किए गए सीवेज जल का उपयोग एनटीपीसी कोरबा प्लांट में औद्योगिक कार्यों के लिए किया जाएगा। यह पहल छत्तीसगढ़ में पहली बार किसी शहर द्वारा सीवेज जल के पुन: उपयोग की दिशा में उठाया गया एक अग्रणी कदम है। इस परियोजना से पहले भी, एनटीपीसी कोरबा द्वारा ₹14 करोड़ से अधिक की राशि सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) की स्थापना के लिए प्रदान की जा चुकी है, जो समुदाय के विकास और पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। एमओयू हस्ताक्षर समारोह में श्रीमती संजू देवी, महापौर कोरबा, एवं श्री अशुतोष पांडेय, आईएएस, आयुक्त, नगर निगम, तथा नगर निगम कोरबा के वरिष्ठ अधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। एनटीपीसी की ओर से इस अवसर पर श्री राजीव खन्ना, कार्यकारी निदेशक (ईडी), एनटीपीसी कोरबा, श्री शशि शेखर, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन), श्री मनोज कुमार राजक, अपर महाप्रबंधक (टीएस), श्री शैलेन्द्र यादव, उप महाप्रबंधक (पीएंडएस), श्री जीवराज जाट, उप महाप्रबंधक (एफईएस), तथा श्री शशांक छाजेड़, वरिष्ठ प्रबंधक (एचआर) उपस्थित रहे। एनटीपीसी और नगर निगम कोरबा के बीच यह सहयोग जिम्मेदार जल उपयोग की दिशा में एक मानक स्थापित करता है और क्षेत्र में जल संरक्षण के प्रयासों में महत्वपूर्ण योगदान देने की उम्मीद है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन