Tuesday 20th of October 2026

ब्रेकिंग

दशहरा पर्व के मद्देनजर कोरबा पुलिस की व्यापक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।

कोरबा: INTUC में बड़ा फेरबदल, भावेश भारद्वाज हटाए गए, सुखसागर दास बने नए जिलाध्यक्ष।

माँ दुर्गा के दरबार में सपरिवार पहुँचे भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, माता रानी का आशीर्वाद लेकर की जिलेवासियों की सुख-समृ

कोरबा शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाना हम सभी का लक्ष्य:मंत्री श्री लखनलाल देवांगन।

राहगीर से मोबाइल एवं नगदी झपटकर फरार होने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

: प्लेसमेंट में चयनित सिपेट के विद्यार्थियों ने कलेक्टर से की मुलाकात।

Vivek Sahu

Fri, Jun 27, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान )केन्द्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), कोरबा, रसायन एवं पेट्रोरसायन विभाग, रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन प्लास्टिक्स इंजीनियरिंग के क्षेत्र में प्रशिक्षण प्रदान करने वाला संस्थान हैं।   सिपेट में एआईसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त डिप्लोमा पाठ्यक्रमों को संचालित किया जाता है। रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्रदान के लिए सिपेट, कोरबा में आधुनिक तकनीकी एवं बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध है जो प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार प्रदान करने में अवसर एवं सहयोग प्रदान करता है।   वर्ष 2022 में कलेक्टर कोरबा द्वारा 10 आर्थिक सामाजिक कमजोर वर्ग के छात्रों को जिला खनिज न्यास मद द्वारा सिपेट कोरबा के रोजगारोन्मुखी डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश दिया गया। जिसमें इन विद्यार्थियों के शिक्षा का खर्च डीएमएफ कोरबा कलेक्टर कार्यालय द्वारा वहन किया गया।   तीन वर्षीय पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक पूर्ण करने के बाद प्रशिक्षणार्थियों को देश के प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनी में प्लेसमेंट दिया गया।   डिप्लोमा इन प्लास्टिक इंजीनियरिंग से आई गौरव राव, गौरव कुमार, सुरेश, राजेश चौहान का चयन में. लुमेक्स करनगिला ऑटो टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड पुणे और दुर्गा रानी नायक, सरस्वती मुंडा, रेहाना खातून का चयन में. एस पी आर ताकाहाता प्रिसिशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड राजस्थान में हुआ है। डिप्लोमा इन प्लास्टिकस प्रोडक्ट एंड मोल्ड डिजाइनिंग से प्रीती सिंह का चयन में. लुमेक्स मानव अलाइएड टेक्नोलॉजी लिमिटेड गुड़गांव में डिप्लोमा इंजीनियर ट्रेनी के पद पर हुआ है।   इसी तारतम्य में इन विद्यार्थियों ने पाठयक्रम के समापन के पश्चात् धन्यवाद ज्ञापन के लिए कोरबा कलेक्टर श्री अजीत वसंत से कलेक्टर कार्यालय में मुलाकात कर धन्यवाद दिया व उनका आभार व्यक्त किया।   सिपेट कोरबा में जिला खनिज न्यास मद से प्रायोजित 8 डिप्लोमा विद्यार्थियों का देश के प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनियों में चयन हुआ।   डीपीटी से 7 एवं डीपीएमटी से 1 डिप्लोमा इंजीनियर ट्रेनी के रूप में चुना गया। कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने कोरबा ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षण उपरांत रोजगार पाना गर्व की बात है और यह आपके लिए अत्यंत प्रेरणादायक क्षण है। मै सभी चयनित विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूँ और आशा करता हूँ कि आप अपने परिवार का नाम रोशन करेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन