Friday 30th of October 2026

ब्रेकिंग

कलेक्टर ने शिक्षक बनकर बच्चों की ली कक्षा, पढ़ाई और स्कूल की सुविधाओं पर किया संवाद।

एसईसीएल के पुनर्वास ग्रामों को मॉडल बसाहट के रूप में विकसित करें - कलेक्टर श्री दुदावत।

राज्योत्सव की तैयारियों का जिला पंचायत सीईओ ने लिया जायजा।

पीएम-किसान योजना की 24वीं किस्त में कोरबा जिले के 79,138 किसानों को ₹15.94 करोड़ की सहायता अंतरित।

तीन दिन से लापता युवक का नहर में मिला शव, परिजनों की तलाश खत्म हुई तो घर में पसरा मातम; मौत की वजह तलाश रही पुलिस।

: प्रधानमंत्री श्री मोदी का संदेश वाचन , लघु चल चित्रों के माध्यम से शिविर के उद्देश्य की दी जा रही जानकारी

Vivek Sahu

Sun, Jan 7, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान)  विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत भारत सरकार की योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने एवं शासन की लोक हितैषी योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से जिले के सभी जनपदों के निर्धारित स्थानों में कार्ययोजना अनुसार सतत रूप से शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज विकासखंड कटघोरा के ग्राम सिंघाली व विजयपुर में, जनपद पंचायत करतला के भेलवागुड़ी, सीधापाठ व खरहरकुड़ा में शिविर आयोजित किया गया। साथ ही कोरबा जनपद पंचायत के ग्राम कटकोना, केरवां, ढेंगुरडीह में, पोड़ी उपरोड़ा जनपद के घोंसरा, जामकछार, गडरा में तथा विकासखंड पाली के ग्राम निरधी व सिल्ली में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर आयोजित किया गया। इन शिविर स्थलों में विकसित भारत संकल्प यात्रा की मोबाइल वैन भी पहुंच रही है। जिसका स्वागत ग्रामवासियों द्वारा पारंपरिक तरीके से किया गया। मोबाइल वैन के एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संदेश का वाचन करने के साथ ही लघु चलचित्रों से विकसित भारत संकल्प यात्रा के उद्देश्य की जानकारी आमजनों को दी गई।   शिविर में शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने एवं योजनाओं का लाभ लेने बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे है। शिविर में मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत हितग्राहियों द्वारा विभिन्न योजनाओं से मिले लाभ के संबंध में अपने अनुभव साझा करते हुए आमजनों को योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया एवं बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई। साथ ही क्विज प्रतियोगिता का आयोजन कर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।   शिविरों में ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड, वन नेशन वन कार्ड, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, आधार अपडेशन, सस्ती व अच्छी जेनेरिक दवाई आदि की जानकारी देने के साथ योजनाओं से वंचित हितग्राहियों से आवेदन लिए गए। यहां उनकी समस्याओं का भी समाधान किया गया।   शिविर स्थल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए कैम्प में बीपी, शुगर की जाँच तथा दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई। गौरतलब है कि जिले के चिन्हित ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने एवं जानकारी देने हेतु विभागों द्वारा स्टॉल लगाया जा रहा है। जहां पर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिया गया एवं जरूरतमंद लोगों को आवेदन फार्म भरवाए जा रहे हैं। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन