Friday 23rd of October 2026

ब्रेकिंग

मासूम की हत्यारे को सजा दिलाने टीम बनाकर करेंगे मदद - नूतन सिंह ठाकुर

नाबालिग बालिका के अपहरण एवं हत्या के गंभीर प्रकरण का कोरबा पुलिस ने किया खुलासा।

शराब रेड कार्रवाई के दौरान शासकीय कार्य में बाधा डालना पड़ा भारी, तीन महिला और एक युवक सहित चार आरोपी गिरफ्तार

रजगामार में 7 वर्षीय बालिका की हत्या पर सांसद ने जताया गहरा दुख, एसपी से की चर्चा; फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग।

कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने कोरबा रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, बुजुर्गों

: एनटीपीसी कोरबा में ‘अग्निशमन सेवा दिवस’ का आयोजन।

Vivek Sahu

Tue, Apr 15, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान )दिनांक 14.04.2025 को केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई के.एस.टी.पी.पी कोरबा द्वारा ‘अग्निशमन सेवा दिवस’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री विभास घटक, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) एनटीपीसी कोरबा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम के दौरान श्री राम मूर्तिे जोसुला, अपर महाप्रबंधक (सुरक्षा), श्री शशि शेखर, एजीएम (एच आर), श्री विजय कुमार गर्ग एजीएम (रसायन), श्री एल के सिंह एजीएम (सी एण्ड आई), श्री गवेंन्द्र शर्मा, डीजीएम (सेफ्टी), श्री के वी वी अपाराव ,उप महाप्रबंधक (सिविल), श्री कुमार पुरुषोतम, उप समादेष्टा/कार्य, श्री अषोक प्रसाद सिंह, सहायक समादेष्टा/अग्नि, श्री जंगबहादुर सिंह, सहायक समादेष्टा/कार्य, निरीक्षक/अग्नि विरेन्द्र कुमार, निरीक्षक/कार्य जसपाल सिंह, निरीक्षक/कार्य षिवकान्त मिश्रा, महिला निरीक्षक/कार्य उषा रानी, उप निरीक्षक/अग्नि नील मणि एवं प्रबंधन वर्ग के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों और के.औ.सु.ब के अन्य अधिकारियों एवं जवानों के साथ-साथ मीडिया कर्मियों ने भाग लिया और शहीदों को पुष्पचक्र एवं श्रद्धासुमन अर्पित किये। मुख्य अतिथि श्री विभास घटक, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) द्वारा सभी उपस्थित व्यक्तियों को ‘अग्नि सुरक्षा’ संबंधी शपथ दिलाई गई एवं ‘अग्नि सुरक्षा संबंधी’ प्रचार साम्रगी का विमोचन किया गया।   साथ ही दिनांक ‘14 से 20 अप्रैल’ तक मनाये जाने वाले ‘अग्निसेवा सप्ताह’ का शुभारम्भ भी किया गया।   कार्यक्रम के अन्त में श्री विभास घटक, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), श्री कुमार पुरुषोतम उप समादेष्टा/कार्य एवं श्री अषोक प्रसाद सिंह, सहायक समादेष्टा/अग्नि सीआईएसएफ एवं अन्य गणमान्य अतिथियों के द्वारा एक अग्निवाहन को आवासीय परिसर एवं नजदीकी क्षेत्र में ‘अग्नि सुरक्षा’ संबंधी प्रचार हेतु हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।   श्री कुमार पुरुषोतम उप समादेष्टा/कार्य, श्री अषोक प्रसाद सिंह, सहायक समादेष्टा/अग्नि सीआईएसएफ एवं मुख्य अतिथि, विभास घटक, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) केएसटीपीपी कोरबा के द्वारा सभा को संम्बोधित करते हुए आवासीय परिसरों, गांवों, बाजारों, औद्योगिक प्रतिश्ठानों एवं देष एवं समाज को आग से सुरक्षित रखने हेतु सभी लोगों से सक्रिय योगदान देने का आह्वान करते हुए केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल से ‘अग्निसेवा सप्ताह’ के पालन के दौरान आम जनता को ‘अग्नि सुरक्षा’ के प्रति जागरुक करने के लिए ज्यादा-से-ज्यादा प्रयास करने का भी आह्वान किया।   श्री विभास घटक, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने सीआईएसएफ के द्वारा अग्नि सुरक्षा प्रबंधन हेतु किए जा रहे कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की और उज्जवल भविष्य की कामना की। धन्यवाद ज्ञापन श्री अशोक प्रसाद सिंह, सहायक समादेष्टा/अग्नि द्वारा दिया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन