Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

मासूम की हत्यारे को सजा दिलाने टीम बनाकर करेंगे मदद - नूतन सिंह ठाकुर

नाबालिग बालिका के अपहरण एवं हत्या के गंभीर प्रकरण का कोरबा पुलिस ने किया खुलासा।

शराब रेड कार्रवाई के दौरान शासकीय कार्य में बाधा डालना पड़ा भारी, तीन महिला और एक युवक सहित चार आरोपी गिरफ्तार

रजगामार में 7 वर्षीय बालिका की हत्या पर सांसद ने जताया गहरा दुख, एसपी से की चर्चा; फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग।

कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने कोरबा रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, बुजुर्गों

: 09 सितम्बर 2023 को नेशनल लोक अदालत का होगा आयोजननेशनल लोक अदालत की तैयारी हेतु दिशा निर्देश जारी

Vivek Sahu

Tue, Aug 8, 2023
 राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छ0ग0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा आगामी 09 सितम्बर 2023 को नेशनल लोक अदालत के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु जिला सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा श्री डी.एल. कटकवार द्वारा मोटर दुघर्टना दावा प्रकरणों के राजीनामा हेतु बीमा कंपनी के शाखा प्रबंधक/अधिवक्तागणों की बैठक ली गई। उक्त बैठक में बीमा कंपनी के अधिकारी श्री खगेश कुमार साहू, यूनाईटेड इंडिया इंश्योरेन्स कंपनी, श्रीमती सुधा दुबे एवं किरण न्यू इंडिया इंश्योरेन्स कंपनी कोरबा, बीमा कंपनी के अधिवक्ता श्री संतोष मोदी, श्री संजय जायसवाल, सी.बी. राठौर, महेन्द्र अग्रवाल, संतू प्रसाद साहू, राजकुमार यादव, श्रेष गुप्ता, सुमन तिवारी, सुनील यादव, राधा साहू, एवं अन्य अधिवक्तागण उपस्थित हुए। बीमा कंपनी के अधिकारियों को अधिक से अधिक प्रकरणों को चिन्हांकित कर नेशनल लोक अदालत में रखे जाने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गए। साथ ही पक्षकारों के साथ राजीनामा के आधार पर अधिक से अधिक संख्या में प्रकरणों का निराकरण किए जाने हेतु प्री सिटिंग किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त समस्त बैठक में श्रीमती शीतल निकुंज सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शामिल थी। नेशनल लोक अदालत में उक्त मामलों के साथ ही विद्युत, बिजली बिल संबंधी मामलों को भी शामिल किया जाएगा। इस सम्बंध में 09 अगस्त 2023 को सायं 05 बजे बैंक, नगर पालिका निगम, दूरसंचार विभाग के अधिकारियों व अधिवक्ताओं की बैठक आयोजित है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन