Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

मासूम की हत्यारे को सजा दिलाने टीम बनाकर करेंगे मदद - नूतन सिंह ठाकुर

नाबालिग बालिका के अपहरण एवं हत्या के गंभीर प्रकरण का कोरबा पुलिस ने किया खुलासा।

शराब रेड कार्रवाई के दौरान शासकीय कार्य में बाधा डालना पड़ा भारी, तीन महिला और एक युवक सहित चार आरोपी गिरफ्तार

रजगामार में 7 वर्षीय बालिका की हत्या पर सांसद ने जताया गहरा दुख, एसपी से की चर्चा; फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग।

कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने कोरबा रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, बुजुर्गों

: पट्टाधारियों को न्याय दिलाने आंदोलन 25 अगस्त को

Vivek Sahu

Thu, Aug 24, 2023
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले के पट्टाधारियों को न्याय दिलाने को लेकर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है। इसे लेकर तिलक भवन में भाजपा के पदाधिकारियों की प्रेसवार्ता हुई जिसमें बताया गया कि कांग्रेस की सरकार अपने वादे को भूल चुकी है। इसी वजह से यह आंदोलन किया जा रहा है। घंटाघर मैदान में वृहद सभा के बाद लोगों से प्राप्त आवेदनों को कलेक्ट्रेट में सौंपा जाएगा। तिलक भवन में आयोजित पत्रवार्ता में कोरबा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी लखनलाल देवांगन ने बताया कि कांग्रेस की सरकार ने 5 वर्ष पूर्व पट्टाधारियों को न्याय देने की घोषणा की थी लेकिन आज तक एक भी लोगों को पट्टा नहीं मिला है। हमारी मांग है कि सभी लोगों को इसका लाभ मिले। इसी तरह पीएम आवास के मामले में भी कांग्रेस सरकार फिसड्डी साबित हुई है। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने चुनावी घोषणा पत्र में इसका वादा किया था लेकिन उन्होंने भी क्षेत्र की जनता के साथ खिलवाड़ किया है। इसी को लेकर यह आंदोलन किया जा रहा है। बिहार से पहुंची भाजपा विधायक गायत्री सिंह ने पत्रकारों के समक्ष कहा कि छत्तीसगढ़ एक संसाधनयुक्त राज्य है। यहां पर विकास की अपार संभावनाएं है लेकिन वर्तमान कांग्रेस की सरकार ने किसी भी क्षेत्र में कोई भी उल्लेखनीय कार्य नहीं किया है। जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह ने बताया कि 25 अगस्त को घंटाघर मैदान में दोपहर लगभग 1 बजे सभा प्रारंभ होगी। जिसमें पहुंचे लोग अपना आवेदन जमा कराएंगे। इसके बाद वक्ता अपनी बात रखेंगे। बाद में रैली की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंच कर आवेदन सहित मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। पत्रवार्ता के दौरान भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी मनोज पराशर, लक्ष्मण श्रीवास, महामंत्री टिकेश्वर राठिया, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, पार्षद नरेन्द्र देवांगन सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन