Sunday 25th of October 2026

ब्रेकिंग

7 साल की मासूम भव्या जोशी को न्याय दिलाने कोरबा कांग्रेस ने लिखा राष्ट्रपति को पत्र,कांग्रेस ने की फांसी की सजा की मांग।

बांकीमोंगरा क्षेत्र में हुए बलवा कांड में दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की खोजबीन जारी।

छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने कोरबा कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन: मासूम भव्या जोशी की हत्या और दशहरा उत्सव में चाकूबाजी के वि

कोरबा की प्रमुख सड़कों के डामरीकरण कार्य का शुभारंभ, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने किया निरीक्षण।

मेडलेपार पोर्टल के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग की समन्वय बैठक।

: मेयर राजकिशोर ने किया शास्त्री जी का अपमान, नेता प्रतिपक्ष हितानंद बोले अपमानित करना कांग्रेस की संस्कृति, महापौर के खिलाफ अपराध दर्ज हो।

Vivek Sahu

Wed, Oct 2, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान ) नगर निगम कोरबा के महापौर राजकिशोर प्रसाद सत्ता के नशे में इस कदर चूर है कि उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री जी का अपमान कर डाला।   आज उनके जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जहां पर शास्त्री जी की फोटो रखी हुई थी उसी प्लेटफार्म पर महापौर खड़े थे।   महापौर का फोटो खींचाने का शौक मर्यादा को भुला दिया, महापौर के ऊपर एफआईआर दर्ज करने की माँग नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने की है |   नेता प्रतिपक्ष हितानंद ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर, 1904 को मुगलसराय, वाराणसी, उत्तर प्रदेश में हुआ था।   वे स्वतंत्र भारत के दूसरे प्रधानमंत्री थे और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के नेता भी थे। उन्होंने “जय जवान जय किसान” का नारा दिया जिसका अर्थ है “सैनिक की जय हो, किसान की जय हो।” 1930 में, उन्होंने नमक सत्याग्रह में भाग लिया, जिसके लिए उन्हें दो साल से अधिक की कैद हुई। 1937 में, वह यूपी के संसदीय बोर्ड के आयोजन सचिव के रूप में शामिल हुए।   महात्मा गांधी द्वारा मुम्बई में भारत छोड़ो भाषण जारी करने के बाद, उन्हें 1942 में फिर से जेल भेज दिया गया।   उन्हें 1946 तक जेल में रखा गया था। शास्त्री जी ने कुल मिलाकर नौ साल जेल में बिताए थे। ऐसे महापुरुष का अपमान क़तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, कांग्रेस ने सदैव महापुरुषों का अपमान किया है ये कांग्रेस की संस्कृति है, महापौर के ऊपर राजद्रोह का अपराध दर्ज होना चाहिए |

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन