Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

मासूम की हत्यारे को सजा दिलाने टीम बनाकर करेंगे मदद - नूतन सिंह ठाकुर

नाबालिग बालिका के अपहरण एवं हत्या के गंभीर प्रकरण का कोरबा पुलिस ने किया खुलासा।

शराब रेड कार्रवाई के दौरान शासकीय कार्य में बाधा डालना पड़ा भारी, तीन महिला और एक युवक सहित चार आरोपी गिरफ्तार

रजगामार में 7 वर्षीय बालिका की हत्या पर सांसद ने जताया गहरा दुख, एसपी से की चर्चा; फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग।

कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने कोरबा रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, बुजुर्गों

: सेप्टिक टैंक में बना रहे थे महुआ शराब. गैस से दो लोग हुए बेहोश, एक की मौत.. जाने क्या है पूरा मामला..

Vivek Sahu

Sun, Aug 6, 2023
कोरबा शहर के सीतामढ़ी इलाके की इमलीडुग्गू पोखरी पारा बस्ती में निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में गृहस्वामी महुआ शराब बनाने का अवैध कार्य किया करता था। निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक को सुरक्षित मानकर उसमें शराब बनाने की प्रक्रिया चल रही थी. महुआ लहान निकालने 10 फीट गहरे टैंक में उतरा 30 वर्षीय नरेंद्र कुमार सहिस बेहोश हो गया। यह जानकारी मिलने पर मान गुड्डू और बिहारी यादव नामक दो युवक भी बारी बारी टैंक में उतरे लेकिन वह दोनों भी बेहोश हो गए। बस्ती में हल्ला मच गया लोगों ने किसी तरह तीनों को टैंक से बाहर निकाला। चिकित्सक के पास ले गए जहां नरेंद्र सहिस को मृत घोषित कर दिया गया। मान गुड्डू और बिहारी यादव का गंभीर अवस्था में इलाज किया जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन