Thursday 22nd of October 2026

ब्रेकिंग

रबी में तिलहन का रकबा दोगुना करने के निर्देश।

जाली नोट चलाने वाले विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा।

Victory of Good over Evil: Dussehra Celebrated with Fervour in Rajouri-Poonch.

Live Hand Grenade Found Near Hanuman Temple in Rajouri, Police Seize Explosive

जवारा कलश विसर्जन के साथ माँ सर्वमंगला देवी मंदिर में शारदीय नवरात्रि सम्पन्न।

: लाईफ इन क्राईस्ट चर्च उरगा ने धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस पर्व।

Vivek Sahu

Thu, Dec 26, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान ) ऊर्जा नगरी में क्रिसमस का पर्व धूमधाम से बनाया गया।   इस अवसर पर धर्म गुरुओं द्वारा विशेष प्रार्थना आयोजित करते हुए प्रभु यीशु के त्याग और समर्पण पर प्रकाश डालते हुए प्रभु यीशु को धन्यवाद दिया।   कहा कि वह जनमानस के कल्याण के लिए दुनिया में आए। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने एक दूसरे को केक खिलाकर क्रिसमस की बधाई दी। शहर में कई जगहों पर सांता क्लॉस ने बच्चों को गिफ्ट बांटे। उरगा के लाईफ इन क्राईस्ट चर्च में धूमधान से क्रिसमस उत्सव मनाया गया। भारी संख्या में विश्वासी चर्च में शामिल हुए। बुधवार को चर्च के फादर राजेंद्र मसीह ने विशेष प्रार्थना के बाद प्रभु यीशु का जन्म का संदेश पढ़कर सुनाया और उन्होंने बताया कि प्रभु यीशु सभी की मनोकामना पूरी करते हैं और सभी से बहुत प्यार करते हैं।   उन्होंने मानवता की भलाई के लिए बहुत कष्ट सहे। क्रिसमस पर्व के अवसर पर पास्टर अमन दास, पास्टर अरविंद भारद्वाज, डिकन, डिक्नेश सहित कई मसीही विश्वासी मौजूद रहे। इस पर्व पर नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूलों व अन्य संस्थाओं में विविध कार्यक्रम हुए।   जिसमें सांता क्लाज तथा क्रिसमस ट्री आकर्षण का केंद्र रहे। क्रिसमस पर कोरबा मेनो नाइट चर्च के साथ-साथ कोसाबाड़ी के निर्मला चर्चों सहित घरों को भी रंगबिरंगी झालरों से सजाया गया।   बुधवार को सभी चर्च में बड़ी तादात में लोग एकत्र हुए। केक काटकर प्रभु यीशु को याद किया और एक दूसरे को केक खिलाकर क्रिसमस की बधाइयां दीं। गिरिजाघर व अन्य स्थानों पर प्रभु यीशु के जन्म को दर्शाती झांकियां भी सजाई गई थीं।   बच्चों सहित महिलाएं और बड़े बुजुर्गो ने कार्यक्रम में भाग लिया।रंगबिरंगे कपड़ों में लोगों ने प्रभु यीशु का जन्म दिन मनाया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन