Friday 23rd of October 2026

ब्रेकिंग

युवा उड़ान 2026 - युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और संकल्प से साकार होगा विकसित भारत का सपना।

तीन दृष्टिबाधित भाई-बहनों के जीवन में भरे खुशियों के सुर। कलेक्टर ने किया वादा और दो सप्ताह में पूरा किया अपना संकल्प।

उद्योग मंत्री ने बरेठ समाज के सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण।

ब्रेकिंग लापता मासूम की लाश मिली,मौत बनी रहस्यमय।

रबी में तिलहन का रकबा दोगुना करने के निर्देश।

: <em>नेता प्रतिपक्ष हितानंद ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन, महापौर राजकिशोर प्रसाद, पार्षद धरम निर्मले, संबंधित ठेकेदार पर तिरंगे के अपमान के लिये भारतीय ध्वज आचार संहिता 2002 व राष्ट्रीय गौरव अपमान</em>

Vivek Sahu

Sun, May 21, 2023

कोरबा। सियान सदन रंग रोगन का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है, सर्वप्रथम भाजपा पार्षदों ने अपर आयुक्त से मिलकर शिकयत की थी, जिस पर निगम द्वारा सियान सदन में पोताई करवा दी गयी, जिसके विरोध में देर रात महापौर, कांग्रेसी पार्षद, एल्डरमैन ने कोतवाली पहुँच कर नेता प्रतिपक्ष हितानंद पर अपराध दर्ज करने की मांग की तो वही आज शनिवार को भाजपा पार्षद दल ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत कर महापौर, पार्षद के ऊपर अपराध दर्ज करने की मांग की है | नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने कहा कि दिनांक 19/05/2023 को महापौर राजकिशोर प्रसाद, पार्षद धरम निर्मले सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कोतवाली थाने में मेरे उपर तिरंगे की अपमान का झूठा शिकायत किया गया है, वार्ड क्रमांक 5 में बने सियान सदन में कांग्रेस के कलर और दूसरे वार्ड के कांग्रेस पार्षद के नाम लिखे जाने के विरोध में भाजपा पार्षद दल ने नगर निगम अपर आयुक्त खजांची कुमार जी को ज्ञापन सौंप कर कार्यवाही की मांग की गई थी, जिस पर नगर निगम द्वारा संज्ञान लेते हुए उक्त सियान सदन पर कांग्रेस के रंग को मिटा दिया गया, जिसके विरोध में द्वेषभावना पूर्ण महापौर राजकिशोर प्रसाद, पार्षद धरम निर्मले सहित कांग्रेसियो ने कोतवाली थाना में तिरंगे के अपमान की झूठी शिकायत दर्ज करवाई है | महापौर एवं कांग्रेसियो के अनुसार वह तिरंगा था तो उसमें से अशोक चक्र क्यों गायब था??? महापौर के अनुसार यदि वह तिरंगा था महापौर ने उसमे से अशोक चक्र क्यो हटाया, महापौर और पार्षद ने तिरंगे के ऊपर अपना नाम लिखाकर तिरंगे का अपमान नहीं किया ??? महापौर द्वारा शासकीय संपति को अघोषित कांग्रेस कार्यालय बनाया जा रहा है जो कि शहर की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी | लोकतंत्र प्रणाली को महापौर खत्म करना चाहते है, विपक्ष धर्म निभाते हुए यदि सत्ता पक्ष के कामो में त्रुटि को उजागर किया जाता है तो महापौर को लगता है कि उसकी चोरी पकड़ी गयी और वो पूर्व की भांति सदैव झूठी शिकायत करते है, पूर्व में भी गुणवत्ताहीन सड़को का भ्रस्टाचार उजागर किया गया था तो महापौर के दबाव में रामपुर थाना में हमारे विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया था, जो महापौर की ओछी मानसिकता को भी दर्शाता है |

श्री अग्रवाल ने कहा कि महापौर राजकिशोर प्रसाद, पार्षद धरम निर्मले, संबंधित ठेकेदार पर तिरंगे के अपमान के लिए भारतीय ध्वज आचार संहिता 2002 व राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971 की धारा-2 के तहत मामला दर्ज करने की कृपा करें, साथ ही कोतवाली थाने में झूठी शिकायत दर्ज कराने वाले महापौर राजकिशोर प्रसाद, पार्षद धरम निर्मले सहित कांग्रेसियो पर धारा 182, 211 भादवि के तहत अपराध दर्ज करते हुए कड़ी कार्यवाही करने की कृपा करें |

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन