Thursday 22nd of October 2026

ब्रेकिंग

रबी में तिलहन का रकबा दोगुना करने के निर्देश।

जाली नोट चलाने वाले विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा।

Victory of Good over Evil: Dussehra Celebrated with Fervour in Rajouri-Poonch.

Live Hand Grenade Found Near Hanuman Temple in Rajouri, Police Seize Explosive

जवारा कलश विसर्जन के साथ माँ सर्वमंगला देवी मंदिर में शारदीय नवरात्रि सम्पन्न।

: कोरबा पुलिस द्वारा गेवरा खदान से डीजल चोरी करने वाले गिरोह पर की गई सख्त कार्यवाही।

Vivek Sahu

Sun, Dec 29, 2024
कोरबा पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही कर इस वर्ष अब तक लगभग 15 हजार लीटर डीजल जप्त की जा चुकी है। कोरबा( न्यूज उड़ान )पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा यू बी एस चौहान, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री श्री विमल कुमार पाठक के मार्गदर्शन पर लगातार जुआ, सट्टा, आबकारी, नारकोटिक्स एक्ट, अवैध कोयला, अवैध डीजल एवं अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही हेतु निर्देशित करने के परिपालन में।   थाना प्रभारी दीपका प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में दीपका पुलिस टीम के द्वारा लगातार कठोर कार्यवाही कि जा रही है।   इसी क्रम में SECL गेवरा खदान से डीजल चोरी करने वाले गिरोह पर कठोर कार्यवाही करने में दीपका पुलिस कोरबा को सफलता प्राप्त हुई है।   सुरक्षा अधिकारी गेवरा परियोजना द्वारा थाना दीपका में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराया गया था कि दिनांक 22.12.2024 की रात्रि डीजल चोरी कर रहे बोलेरो वाहन सीजी 12 बीएल 6960 में सवार अज्ञात व्यक्तियों को पकड़ने का प्रयास करने पर आरोपीगण द्वारा चोरी के डीजल लेकर फरार हो गये।   लिखित आवेदन पर थाना दीपका में प्रथम सूचना पत्र दर्ज कर, उपरोक्त सात आरोपियों को उनके अलग-अलग ठिकानों से पकड़ा गया और उनके मेमोरेंडम के आधार पर उनसे 67 जरीकेन में कुल 2345 लीटर चोरी के डीजल और घटना में प्रयुक्त दो बोलेरो वाहन को बरामद कर जप्त किया गया है।   तथा आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है। आरोपियों से जप्त बोलेरो वाहन में एसईसीएल का सिक्यूरिटी पास मिला है, जिसका उपयोग खदान के अंदर प्रवेश करने के लिये किया जाता था जिसके संबंध में भी जांच की जा रही है,शेष फरार आरोपियों की पतासाजी जारी है।   कोरबा पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही कर इस वर्ष अब तक लगभग 15 हजार लीटर डीजल जप्त की जा चुकी है। उक्त घटना में प्रधान आरक्षक 35 राजेश कंवर साइबर सेल कोरबा, आरक्षक 754 कमल कैवर्त्य थाना हरदीबाज़ार, आरक्षक 488 तिलक पटेल थाना हरदीबाज़ार आरक्षक 486 धीरज पटेल थाना कुसमुंडा, आरक्षक 604 त्रिलोचन सागर थाना कुसमुंडा एवं आरक्षक 689 रितेश शर्मा साइबर सेल कोरबा का आचरण संदिग्ध पाए जाने से उन्हें निलंबित कर उनके विरुद्ध प्राथमिक जाँच हेतु नगर पुलिस अधीक्षक दर्री श्री विमल पाठक को जाँच सौंपा गया है।   पुरुषोत्तम गैंग और नवीन गैंग के 7 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार, शेष फरार आरोपियों की पतासाजी जारी। उक्त घटना में 6 पुलिस कर्मियों की आचरण संदिग्ध होने के कारण उन्हें निलंबित कर जांच संस्थित की गई है। गिरफ्तार आरोपी (1) पुरुषोत्तम कुमार यादव पिता स्व भुजबल यादव उम्र 34 वर्ष पता बगडबरी पारा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ (2) देवचरण चौहान पिता बीर साय चौहान उम्र 19 वर्ष साकिन विजय नगर दीपका थाना दीपका जिला कोरबा (3) राजेंद्र साहू उर्फ कुनाल पिता लक्ष्मी प्रसाद साहू उम्र 20 वर्ष साकिन कराडी थाना बाराद्वार जिला शक्ति छत्तीसगढ़ (4) शेख उर्फ बिट्‌टू पिता शेख फैयाज उम्र 28 वर्ष साकिन ज्योति नगर मुक्तिधाम के पास थाना दीपका जिला कोरबा (5) अर्जुन सिंह पिता स्व बनवारी सिंह गोड उम्र 18 वर्ष साकिन शांति नगर बल्गी बाकी मोगरा थाना बाकी मोगरा जिला कोरबा (6) देवानंद खूंटे पिता अंजोर साय खूंटे उम्र 19 साल साकिन खमदई पारा खिसोरा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ (7) रवि बरेठ पिता रमेश बरेठ उम्र 25 साल साकिन बोखरा (ठाकुर देव) थाना कोतवाली जिला जांजगीर चांपा अपराध क्रमांक 437/24 धारा 303 (2), 3(5) BNS जब्त वाहन (1) बोलोरो क्रमांक CG 12 BL 6960 सफेद रंग का इंजन क्र TVP6K 10707 सरल क्रमांक MA1XL2TVXP6L33427 (2) बोलेरो क्रमांक CG 11 BK 6745 सफेद रंग का इंजन क्र TUP118300 सरल क्रमांक MAIXL2TUXP6L40691

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन