Thursday 22nd of October 2026

ब्रेकिंग

रबी में तिलहन का रकबा दोगुना करने के निर्देश।

जाली नोट चलाने वाले विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा।

Victory of Good over Evil: Dussehra Celebrated with Fervour in Rajouri-Poonch.

Live Hand Grenade Found Near Hanuman Temple in Rajouri, Police Seize Explosive

जवारा कलश विसर्जन के साथ माँ सर्वमंगला देवी मंदिर में शारदीय नवरात्रि सम्पन्न।

: मर्डर की गुत्थी को कोरबा पुलिस ने सुलझाया।

Vivek Sahu

Tue, Dec 3, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान )मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 19.11.2024 को प्रार्थी सुखनंदन बंजारे पिता नटवर बंजारे उम्र 32 साल सा० केनापाली थाना डभरा जिला सक्ती हाल मुकाम राजेश गैरेज टीपी नगर कोरबा जिला कोरबा के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया है ।   आहत खेमलाल बंजारे पिता नटवर बंजारे उम्र 45 साल सा० केनापाली थाना डभरा जिला सक्ती हाल मुकाम रामू गैरेज टीपी नगर कोरबा जिला कोरबा इसका मंझला बड़ा भाई है, जो काफी सालों से गांव छोडकर कोरबा टीपी नगर में रहकर रामू साहू के साथ मिलकर गैरेज का काम करता है तथा गैरेज में ही रहता एवं सोता है।   दिनांक 18.11.2024 को सायं करीब 04:00 बजे खेमलाल ने इसे गैरेज आकर बताया था कि वह यूनियन बैंक में खाता खोलवाया है और अपने गैरेज चला गया था उसके बाद दिनांक 19.11.2024 को सुबह करीब 07:00 बजे जब यह चाय पीने देवांगन होटल के पास आया था तब यादव पान ठेला वाले ने बताया कि तरुण गैरेज के पास मर्डर हो गया है तब वहां जाकर देखा तो इसका बड़ा भाई खेमलाल बंजारे की हत्या करने की नीयत से किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा सिर में टॉयलेट सीट पटक कर मारा गया है।   जिसे सिर में गंभीर चोंट आया है एवं बेहोशी की हालत में तथा मरने की कगार पर है।   प्रार्थी कि रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध कमाक 719/2024 धारा 109 (1) बी.एन.एस. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।   मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्वार्थ तिवारी द्वारा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस चौहान व श्रीमती नेहा वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के पर्यवेक्षण मे एक टीम गठित किया गया जिसमे चौकी सीएसईबी एवं सायबर सेल कोरबा को दिशानिर्देश प्राप्त हुआ। वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त दिशानिर्देश के परिपालन मे टीम के द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया, टीम के साथ फोरेंसिक अधिकारी, डॉग स्कॉड को भी शामिल किया गया। टीम के द्वारा घटना स्थल कि बारीकी से जॉच की गई, जॉच के दौरान पाया गया की मामले में घटनास्थल का निरीक्षण कर आहत का 01 जोड़ी चप्पल, एक नग गमछा तथा घटना में प्रयुक्त एक सफेद मटमैला रंग का वेस्टर्न टॉयलेट सीट को जप्त किया गया है। मामले का आहत खेमलाल बंजारे उपचार के दौरान दिनांक 28.11.2024 को सुबह 08:05 बजे डी.के.एस. अस्पताल रायपुर में फौत हो गया है।   जिसकी मृत्यु के संबंध में पुलिस थाना गोलबाजार जिला रायपुर में मर्ग क. 0/1080/2024 धारा 194 बी.एन.एस.एस. कायम कर मृतक खेमलाल बंजारे के शव का पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमॉर्टम कराया गया है। पी.एम. रिपोर्ट अप्राप्त है, जो पुलिस थाना गोलबाजार जिला रायपुर से मर्ग क. 0/1080/2024 धारा 194 बी. एन.एस. से संबंधित मर्ग दस्तावेज छायाप्रति प्राप्त कर मामले में धारा 103 (1) बी.एन.एस. जोड़ा गया है। मामले में टीम के द्वारा घटनास्थल तथा आस पास के लोगों से पूछताछ किया गया और गवाहों के बयान को बारीकि से अवलोकन करने पर एक संदेही नीला रंग जैकेट पहने व्यक्ति को घटनास्थल पर देखा गया, जिसमे घटना स्थल के आसपास घुम रहे संदेहियों की पहचान कर उनसे पूछताछ किया गया।   पूछताछ के दौरान संदेही विकास काठे पिता काके सिंह काठे उम्र 19 वर्ष सा० बाल विहार स्कुल के सामने अटल आवास पम्पहाउस, गेरवाघाट चौकी सीएसईबी जिला कोरबा (छ०ग०) को तलब कर समक्ष गवाहों के पुछताछ करने पर बताया है कि वह अभी विगत 02 सप्ताह से बुधवारी बाजार में बने ओव्हर ब्रीज के उपर सोता है तथा लोहा टीना कबाड़ बिनने का काम करता है। संदेही जब 4-5 साल का था तब से उसके माता पिता कि मृत्यु हो गई है तब से लावारिस है। वह कभी स्कुल नही गया है बस अपना नाम लिखने सीखा है। अर्जुन चौहान निवासी बाल विहार के सामने अटल आवास पम्प हाउस गेरवाघाट का है, जो कभी कभार इसका देखरेख करता था। यह टीपी नगर कोरबा में रोज लोहा टीना बिनने का काम करता था तथा अपना जीवन यापन करता था। टीपी नगर में ही खेमलाल बजारे रहता था, जो आये दिन इसे कबाड़ बिनने पर चोरी करते हो कहकर गाली-गलौच करते रहता था और मारता पीटता भी था। अभी घटना के 3-4 दिन पहले भी खेमलाल बंजारे इसे मारपीट किया था। तुलसीनगर जंगल में संदेही ने एक शराब का पव्वा छिपाकर रखा था उसे दिनांक 18.11.2024 के रात्रि करीब 11:30 बजे लेकर पैदल राजू होटल खाना लेने जा रहा था। तरुण गैरेज मोड़ में नाली के पास खेमलाल बंजारे बैठकर हांफ रहा था तथा शराब के नशे में था, जो इसे देखते ही गाली गलौच करने लगा और इसे मारने के लिये उठने लगा तो यह अपने पास रखे देशी शराब के पव्वा से खेमलाल के सिर में मार दिया तब वह नाली में गिर गया उसी समय राजू होटल तरफ से एक मोटर सायकल वाले को आते देखा तो रोड के उस पास ट्रेलर के डाला के पिछे छिप गया और आस पास देखा तो सुलभ शौचालय के सामने स्थित ठेला के पिछे एक टॉयलेट शीट पडा था जिसे उठाकर लाया और 02 बार खेमलाल बंजारे के सिर में जोर-जोर से पटक कर उसे मार दिया, टॉयलेट शीट खेमलाल के सिर में ही छोड़ दिया। फिर खेमलाल के पैंट के जेब को देखा तो बाये जेब में 500 रू. रखा था जिसे निकालकर पैदल बुधवारी बाजार ओव्हर ब्रीज आ गया तथा खाना खाकर सो गया। खेमलाल बंजारे के जेब से निकाला सारा पैसा खाने पिने में धीरे-धीरे खर्च हो गया है। घटना दिनांक के समय वह नीला रंग को जैकेट पहना था, विकास काठे के पेश करने पर एक पुराना इस्तेमाली नीला रंग का जैकेट को जप्त किया गया है। उपरोक्त घटना का प्रकरण में आरोपी विकास काठे पिता काके सिंह काठे उम्र 19 वर्ष सा० बाल विहार स्कुल के सामने अटल आवास पम्पहाउस, गेरवाघाट चौकी सीएसईबी जिला कोरबा (छ०ग०) के विरुद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना सबूत पाये जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। थाना- सिविल लाईन रामपुर चौकी सीएसईबी जिला कोरबा (छ.ग.) अप. क्र. 719/2024 धारा 109(1), 103 (1) बी.एन.एस. नाम आरोपी :- विकास काठे पिता काके सिंह काठे उम्र 19 वर्ष सा० बाल विहार स्कुल के सामने अटल आवास पम्पहाउस, गेरवाघाट चौकी सीएसईबी जिला कोरबा (छ०ग०)

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन