Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

मासूम की हत्यारे को सजा दिलाने टीम बनाकर करेंगे मदद - नूतन सिंह ठाकुर

नाबालिग बालिका के अपहरण एवं हत्या के गंभीर प्रकरण का कोरबा पुलिस ने किया खुलासा।

शराब रेड कार्रवाई के दौरान शासकीय कार्य में बाधा डालना पड़ा भारी, तीन महिला और एक युवक सहित चार आरोपी गिरफ्तार

रजगामार में 7 वर्षीय बालिका की हत्या पर सांसद ने जताया गहरा दुख, एसपी से की चर्चा; फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग।

कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने कोरबा रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, बुजुर्गों

: श्री राम के उद्घोष से गूंज उठा कोरबा नवनिर्मित राम दरबार की भव्य निशान यात्रा का

Vivek Sahu

Mon, Jun 12, 2023

कोरबा, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल द्वारा निर्मित भव्य राम दरबार के लिए आज शाम मिशन रोड स्थित श्री श्याम मंदिर से निशान यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं,पुरुष एवं बच्चे शामिल हुए, महिलाएं लाल रंग के परिधान में और पुरुष पीतांबर वस्त्र धारण किए हुए श्री राम नाम के निशान के साथ जय श्री राम के नारों के बीच श्री श्याम मंदिर से डीडीएम रोड स्थित राम दरबार पहुंचे

इस भव्य निशान यात्रा में डीजे की भक्ति धुन पर थिरकते हुए आदमकद कठपुतलियों के भेष में कलाकार लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे, वहीं दूसरी ओर निशान यात्रा के दौरान जगह-जगह निशान यात्रा में सम्मिलित लोगों के लिए विभिन्न संगठनों द्वारा जलपान की व्यवस्था की गई थी,

निशान यात्रा की भव्यता का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि लगभग 2 किलोमीटर की लाइन में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया, निशान यात्रा के राम दरबार पहुंचने के पश्चात मंदिर प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए जिसमें बच्चे और बड़ों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया,

कल होगी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा इस अवसर पर जयसिंह अग्रवाल का सभी से अनुनय
कोरबा विधायक एवं राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा सहित प्रदेशवासियों से अनुनय पूर्वक अपील की है कि यह सभी वर्ग के धार्मिक आयोजन और इसमें शामिल होकर इस पुण्य स्थल का मान बढ़ाएं और धार्मिक आयोजन में शामिल होकर पुण्य का भागीदारी बनें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन