Friday 23rd of October 2026

ब्रेकिंग

युवा उड़ान 2026 - युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और संकल्प से साकार होगा विकसित भारत का सपना।

तीन दृष्टिबाधित भाई-बहनों के जीवन में भरे खुशियों के सुर। कलेक्टर ने किया वादा और दो सप्ताह में पूरा किया अपना संकल्प।

उद्योग मंत्री ने बरेठ समाज के सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण।

ब्रेकिंग लापता मासूम की लाश मिली,मौत बनी रहस्यमय।

रबी में तिलहन का रकबा दोगुना करने के निर्देश।

: <em>रामपुर विधानसभा क्षेत्र के बरपाली में संयुक्त मोर्चा पदाधिकारी व कार्यकर्ता सम्मेलन हुई आयोजित राज्य सभा संसद सरोज पाण्डेय की रही उपस्थिति</em>

Vivek Sahu

Fri, Jun 9, 2023

कोरबा। केंद्र की मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न आयोजनों के माध्यम से भाजपा जन जन तक सरकार की उपलब्धि और योजनाओं को पहुचा रही है इसी कड़ी में रामपुर विधानसभा क्षेत्र के धनीराम मेमोरियल पब्लिक स्कूल में विधानसभा स्तरीय संयुक्त मोर्चा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें भरतीय जनता पार्टी विधानसभा रामपुर के पांचों मंडल बरपाली, कुदमुरा, उरगा, करतला, गढ़ उपरोड़ा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम टिकेश्वर राठिया द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया गया जिसके पश्चात लोकसभा प्रभारी जोगेश लाम्बा जी द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाते हुए कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह भरा, साथ ही प्रदेश की भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प दिलाया, साथ ही साथ केंद्र के नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चल रही सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में 30 मई से 30 जून तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के योजना बना कार्यों का विभक्तिकरण किया गया।

विधायक ननकी राम जी द्वारा अपने उद्बोधन में कहा जन जन तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के लिए किए गए कार्यो के बारे में कार्यकर्ताओ को उद्बोधन दिया गया।

राज्य सभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय द्वारा उद्बोधन में कहा गया भूपेश सरकार ठगेश सरकार है भूपेश सरकार ऐसी सरकार है जो कहा उसका उल्टा किया घोषणा पत्र मे पेंशन 1000 की बात कही और 500 दिया।

मंडल अध्यक्ष बरपाली प्रदिप पटेल द्वारा आभार व्यवक्त करते हुए बैठक का समापन किया गया ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से लखन देवांगन प्रदेश उपाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिह, जिला संगठन सह प्रभारी गोपाल साहू, विधानसभा संयोजक और जिला महामंत्री टिकेश्वर राठिया, जिला कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी, जिला उपाध्यक्ष आलोक सिह, प्रदेश सदस्य आईटी सेल लक्की नन्दा, जिला संयोजक आईटी सेल अजय चंद्रा, वैशाली रत्नपारखी, मंडल प्रभारी पंकज सोनी, अध्यक्ष नटवर शर्मा, प्रदीप पटेल, कुल सिह, लक्ष्मी श्रीवास, प्रवीण उपाध्याय, रेणुका राठिया, रवि साहू, किशन साव, धनजय चौहान, रंजू यादव, संजु वैष्णव, त्रिभुवन प्रजापति, एवं पदाधिकारी कार्यकर्ता बन्धु भारी संख्या मे उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन