Thursday 22nd of October 2026

ब्रेकिंग

रबी में तिलहन का रकबा दोगुना करने के निर्देश।

जाली नोट चलाने वाले विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा।

Victory of Good over Evil: Dussehra Celebrated with Fervour in Rajouri-Poonch.

Live Hand Grenade Found Near Hanuman Temple in Rajouri, Police Seize Explosive

जवारा कलश विसर्जन के साथ माँ सर्वमंगला देवी मंदिर में शारदीय नवरात्रि सम्पन्न।

: इस नववर्ष पर प्राकृतिक धरोहर को बचाने का ले संकल्प, पिकनिक के बाद कचरा न फैलाएं, जितेंद्र सारथी ने की जिलेवासियों से की अपील।

Vivek Sahu

Tue, Dec 31, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) छत्तीसगढ़ का कोरबा एक खूबसूरत जिला है, जो चारों ओर से प्राकृतिक और ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों से घिरा हुआ है। यहां के लोकप्रिय स्थानों में सतरंगा, देवपहरी, कॉफी पॉइंट, टाइगर प्वाइंट, नकिया, अरतरा, केंदई, गहनिया, झोराघाट, रानीझरिया और बुका शामिल हैं, जो हर साल खासतौर पर नववर्ष के दौरान बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। हालांकि, यह दुखद है कि पिकनिक मनाने वाले लोग इन स्थलों पर कचरा फैलाकर उनकी सुंदरता को नुकसान पहुंचा रहे हैं। प्लास्टिक, खाने के पैकेट, शराब की बोतल और अन्य कचरा इन स्थानों को दूषित करने के साथ-साथ जंगली जानवरों के लिए भी खतरनाक साबित हो रहा है।   जंगली जानवर कचरे को खाने की कोशिश करते हैं, जिससे उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में, हम सभी लोगों से अपील करते हैं कि जब भी इन स्थलों पर जाएं, तो अपने साथ लाए कचरे को वापस ले जाएं और सही स्थान पर डिस्पोज करें। पिकनिक के नाम पर जंगल और पर्यटन स्थलों को गंदा न करें, क्योंकि यह न केवल पर्यावरण बल्कि जंगली जीव-जंतुओं के लिए भी गंभीर समस्या है। आइए, इस नववर्ष को खास बनाएं—अपने आसपास के पर्यटन स्थलों को स्वच्छ रखकर और प्रकृति को संरक्षित करके। स्वच्छता अपनाएं, पर्यावरण बचाएं! इस नववर्ष पर हम सभी को अपने आसपास के पर्यटक स्थलों को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त रखने का संकल्प लेना चाहिए और प्रकृति के साथ अपने संबंध को मजबूत बनाना चाहिए। आइए, कोरबा की प्राकृतिक धरोहर की रक्षा करें और इसे सुंदर बनाए रखें।   जितेंद्र सारथी ने समस्त जिले वाशियो से अपील किया हैं कि हम अपने आने वाली पीढ़ी को अच्छा संदेश दे, हम अगर जिले समस्त पिकनिक स्थल को आज स्वच्छ नहीं रख पाएंगे तो आने वाली पीढ़ी इस जगहों की खूबसूरती को महसूस नहीं कर पाएगी साथ ही अन्य जिले या राज्यों में आने वाले पर्यटनों के मन में हमारे जिले की छवि ख़राब होगी जो बेहद ही शर्मनाक बात होगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन