Thursday 22nd of October 2026

ब्रेकिंग

रबी में तिलहन का रकबा दोगुना करने के निर्देश।

जाली नोट चलाने वाले विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा।

Victory of Good over Evil: Dussehra Celebrated with Fervour in Rajouri-Poonch.

Live Hand Grenade Found Near Hanuman Temple in Rajouri, Police Seize Explosive

जवारा कलश विसर्जन के साथ माँ सर्वमंगला देवी मंदिर में शारदीय नवरात्रि सम्पन्न।

: पंप हाउस से जितेन्द्र डडसेना का निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नाम आ रहा सामने, जाने पंप हाउस में कैसा रही है इनकी उपलब्धिया।

Vivek Sahu

Sun, Dec 29, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )विश्वत सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कई सामाजिक गतिविधियों और संगठनों में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले युवा प्रभावशाली व्यक्तित्व के धनी जितेन्द्र डडसेना भी इस बार निगम चुनाव में अपना भाग्य आजमा सकते हैं ।   वार्ड नंबर 16 पंप हाउस से निर्दलीय कैंडिडेट के रूप में वे अपनी दावेदारी पेश करेंगे। जितेन्द्र डडसेना एक मध्यम वर्गीय परिवार की पृष्ठभूमि से आते हैं ।   गणेश उत्सव, रामलीला और सार्वजनिक पूजा आयोजन समिति जैसे समाजिक और धार्मिक संगठनों से जुड़े होने से उनका स्वयं का संपर्क सूत्र काफी विशाल और प्रभाव शाली रहा है ।   जिसको देखते हुए कहा जा सकता है कि वार्ड नंबर 16 के लिए दूसरे दावेदारों के मुकाबले जितेन्द्र डडसेना का दावा ज्यादा पुख्ता और अधिक मजबूत साबित होगा।   सिर्फ इंतजार जनता के आशीर्वाद का है जिसके मिलते ही इस वार्ड में जितेन्द्र डडसेना का जितना तय माना जा रहा है। लंबे समय पंप हाउस में सामाजिक कार्यों के संचालन की वजह से वे वार्ड के सभी परिवार और लोगों में जाना माना नाम रहे हैं।   वार्ड नंबर 16 से जितेन्द्र डडसेना जाना माना नाम है जितेन्द्र डडसेना निश्चित रूप से वे वार्ड के लिए एक निर्विवाद और एक योग्य सेवक साबित होगे, जो आज तक पंप हाउस वार्ड को आज तक कभी नहीं मिला, अब तक जो भी चुनाव जीतते रहे उन्होंने कभी वार्ड की समस्या का सुध नहीं लिया।   इस वार्ड से कांग्रेस और भाजपा दोनों के ही पार्षद निर्वाचित होते रहे हैं किंतु कोई भी पार्षद लोगों की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरा लेकिन जितेन्द्र डडसेना वह शख्स हो सकता है जो अपनी राजनैतिक महत्वकांक्षा से ऊपर उठ कर केवल वार्ड लोगों के लिए सोचे ओर उनके काम करें।   जितेन्द्र डडसेना पंप हाउस के विकास के लिए लगातार संघर्ष करते रहे है, जिनके किए कुछ प्रमुख कार्य निम्नलिखित है.... 1, कचरा गोदाम बंद करवाने में जितेन्द्र डडसेना ने प्रमुखता से कार्य किया, जनता कचरा गोदाम की दुर्गंध से परेशान थी जिसे उठाया और बंद करवाया । 2, पंप हाउस में हाइपो (एचपी) लगा था जिसका विरोध 2020 से करते रहे जनता के बीच में बैठ कर आवेदन भर कर अनप्पति का आवेदन भरा और आज भी पंप हाउस को एचपी मुक्त कराने संघर्षरत है । 3, पट्टा और आवास की मांग को कांग्रेस शासन काल में लगातार आवाज बुलंद करते रहे और निश्चित रूप से सफलता आज उसी पट्टे में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाएंगे । 4, अटल आवास मरम्मत को लेकर जनता के साथ खड़े रहे और नेता प्रतिपक्ष हितानंद के साथ मिलकर महापौर और सांसद का घेराव कर बहु प्रतीक्षित मांग अटल आवास का मरम्मत कार्य करवाने में सक्रिय भूमिका निभाई । 5, मूलभूत सुविधाओं ( पानी, बिजली, सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट) को लेकर लगातार संघर्ष करते रहे । 6, पूरा विश्व एक तरफ करोना जैसे महामारी से त्राहि माम कर रहा था जब लोग अपनो के पास जाने में डरते थे ऐसे समय में जितेन्द्र डडसेना अपनी जान की परवाह किए बिना सामाजिक रूप से जनता की सेवा करते थे । जितेन्द्र डडसेना पेशे से पत्रकार और समाजसेवक का कार्य करते है, जितेन्द्र डडसेना अपनी बेबाक लेखनी की वजह से जाने जाते है । निश्चित ही जितेन्द्र डडसेना के चुनाव में आ जाने से कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों के लिए मुसीबत बन रहे है, जितेंद्र को इसलिए वार्ड का समर्थन मिलेगा क्योंकि पार्षद ना रहकर भी वार्ड के हित में इन्होंने अपनी बात को बड़े ही दबंगई से रखी है और काफी कुछ कार्य किया है ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन