Thursday 22nd of October 2026

ब्रेकिंग

रबी में तिलहन का रकबा दोगुना करने के निर्देश।

जाली नोट चलाने वाले विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा।

Victory of Good over Evil: Dussehra Celebrated with Fervour in Rajouri-Poonch.

Live Hand Grenade Found Near Hanuman Temple in Rajouri, Police Seize Explosive

जवारा कलश विसर्जन के साथ माँ सर्वमंगला देवी मंदिर में शारदीय नवरात्रि सम्पन्न।

: आई.टी. सेल/ सोशल मीडिया जिला कोरबा की बैठक जिला भाजपा कार्यालय में हुई संपन्न

Vivek Sahu

Thu, May 11, 2023

प्रदेश के निर्देशानुसार आई.टी. सेल/ सोशल मीडिया जिला कोरबा की आवश्यक कामकाजी बैठक आज जिला भाजपा कार्यालय कोरबा में रखी गई थी ।

आज के इस बैठक में बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत डाटा एंट्री के कार्य, प्रत्येक बूथ में व्हाट्सएप ग्रुप का निर्माण, आईटी सेल सोशल मीडिया के माध्यम से आने वाले चुनाव में ज्यादा से ज्यादा कैसे सक्रिय रह सके जैसे अनेक विषयों पर प्रमुख रूप से चर्चा की गई।

इसके पश्चात बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि आईटी सेल एवं सोशल मीडिया वर्तमान युग में ना सिर्फ भारतीय जनता पार्टी बल्कि किसी भी राजनीतिक दल के रीढ़ की हड्डी के समान है और यदि यह अपना कार्य सुचारू रूप से कर रही है तो किसी भी संगठन के विचार जन-जन तक आसानी एवं ज्यादा बेहतर तरीके से पहुंच सकते हैं ।

उन्होंने आगे कहा कि आईटी सेल एवं सोशल मीडिया को आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव के लिए कमर कसकर तैयार रहना है ।

सोशल मीडिया के प्रथम जिला संयोजक व वर्तमान में जिला मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा के द्वारा प्रारंभ से लेकर अब तक सोशल मीडिया और आईटी सेल में हुए बदलावों पर प्रमुखता से प्रकाश डाला गया ।

आज के इस बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा महामंत्री संतोष देवांगन, टिकेश्वर राठिया, जिला संयोजक आईटी सेल कोरबा लक्की नंदा, जिला संयोजक सोशल मीडिया अजय चंद्रा, जिला सहसंयोजक आईटी सेल दीपक चावड़ा, कोरबा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पंकज सोनी, सोशल मीडिया विधानसभा प्रभारी रामपुर पुष्पेंद्र डडसेना, सोशल मीडिया विधानसभा प्रभारी कोरबा सुदेश चंद्रा, आईटी सेल विधानसभा प्रभारी रामपुर पवन मैत्री, रूपेश कुमार शांडिल्य, शिवशंकर उइके, लक्ष्मण पटेल, अभय राज गोपाल,भरत कुमार पटेल,योगेश कुमार, विनय पांडेय, रितेश साहू, सचिन पटेल, आशीष कुमार, तनय गोस्वामी व ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थिति हुए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन