Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

मासूम की हत्यारे को सजा दिलाने टीम बनाकर करेंगे मदद - नूतन सिंह ठाकुर

नाबालिग बालिका के अपहरण एवं हत्या के गंभीर प्रकरण का कोरबा पुलिस ने किया खुलासा।

शराब रेड कार्रवाई के दौरान शासकीय कार्य में बाधा डालना पड़ा भारी, तीन महिला और एक युवक सहित चार आरोपी गिरफ्तार

रजगामार में 7 वर्षीय बालिका की हत्या पर सांसद ने जताया गहरा दुख, एसपी से की चर्चा; फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग।

कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने कोरबा रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, बुजुर्गों

: कोरबा प्रेस से मिला कार्यक्रम में शामिल हुए आईपीएस राजेश कुकरेजा, बोले-मीडिया की भूमिका मार्गदर्शक की तरह

Vivek Sahu

Thu, Oct 17, 2024
कोरबा (.न्यूज उड़ान.)  कोरबा। जिले के प्रभारी पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा आज कोरबा प्रेस क्लब के तिलक भवन में आयोजित प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में पत्रकारों से सीधे रूबरू हुए, जहां उन्होंने मीडिया की भूमिका को मार्गदर्शन की तरह बताते हुए कहा कि पत्रकार बहुत से मुद्दे को लिखते हैं जिसमें समाज की ऐसी समस्या भी होती है जो पुलिस विभाग से जुड़ी होती है, ऐसे मुद्दों को ध्यान में रखते हुए पुलिस जरूरी कार्यवाही करती है जिससे मुद्दे गंभीर होने से पहले हल हो जाते हैं। कोरबा में 15 दिनों के दौरान मीडिया की भूमिका मैंने करीब से देखा, इस दौरान हर दिन अखबार व न्यूज़ चैनलों के खबरों में जनता की आवाज नजर आई। मुझे नवरात्रि पर्व के दौरान कोरबा का प्रभार मिला इस दौरान इस दौरान में हर जगह मेला-गरबा का आयोजन हो रहा था। मैं पूजा पंडाल, मंदिर समेत ऐसे सभी जगह पहुंचा और लोगों से मुलाकात की। इस दौरान आम लोगों की सुरक्षा व यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मुस्तैद दिखे।जिससे पूरे सीजन में किसी तरह की अप्रिय वारदात नहीं हुई। शहर में भी यातायात व्यवस्था सुगम बना रहा, इसके लिए अधिकारी कर्मचारी प्रशंसा के पात्र हैं जिन्होंने सुबह से देर रात तक मुस्तैदी से ड्यूटी की। कार्यक्रम के दौरान प्रेस क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने आईपीएस आईपीएस राजेश कुकरेजा का स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में प्रेस क्लब के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा श्री कुकरेजा का स्मृति चिन्ह भेंट करके उनका सम्मान किया। इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का, नगर कोतवाल एम.बी. पटेल, यातायात एएसआई मनोज राठौर, एएसआई अजय सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। ऐसा लगा जैसे त्यौहार में घूमने कोरबा पहुंचा आईपीएस राजेश कुकरेजा दो दशक पहले कोरबा सीएसपी के पद पर पदस्थ थे। प्रेस से मिलिए कार्यक्रम के दौरान उन्होंने तब का अनुभव साझा करते हुए कहा कि कोरबा के पत्रकार मेरे परिवार के सदस्य की तरह हैं। कोरबा बिल्कुल अपना जैसा लगता है। त्योहारी सीजन में जब आया तो मुझे ऐसा महसूस हुआ कि जैसा कोई त्यौहार के समय बाहर से घर आता है वैसा मैं भी आया हूं, यह बड़ा ही सुखद अनुभव रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन